फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar-ujala-foundation-nazaria-programme-isro scientist imtiyaz khan said about there work

अमर उजाला फाउंडेशन के कार्यक्रम में हुआ खुलासा, अंतरिक्ष ही नहीं आम लोगों की सेवा में जुटा है इसरो

Thu, 12 Jul 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 12 Jul 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
amar-ujala-foundation-nazaria-programme-isro scientist imtiyaz khan said about there work

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन सिर्फ चांद और मंगल पर पहुंचने, दुश्मनों से रक्षा के लिए जानकारी तंत्र बनाने या फिर या सैटेलाइट बनाने के काम में ही नहीं जुटा है बल्कि यह आम लोगों के जीवन को प्रभावित करने वाली कई योजनाओं पर नजर रखने के काम में भी अहम भूमिका निभा रहा है। इसरो के वैज्ञानिक भारतीय जीवन को प्रभावित करने वाली कई योजनाओं पर अपनी पैनी नजर बनाए हुए है और कैसे नई तकनीक के माध्यम से जीवन स्तर में सुधार किया जाए इसपर भी काम कर रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन के ‘नजरिया, जो जीवन बदल दे’ कार्यक्रम में  इसरो के वैज्ञानिक इम्तियाज खान ने इसरो की उपलब्धियों और समाज हित में किए जा रहे कई कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

विज्ञापन


इम्तियाज ने बताया कि इसरो सिर्फ अंतरिक्ष में ही अनुसंधान नहीं कर रहा बल्कि धरती पर जीवन उपयोगी कामों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। चाहें मछुआरों को यह बताना हो किस जगह हैं मछली ज्यादा या किसानों को बताना हो धान की खेती के लिए कैसे को खेती या फिर बात करें मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन के आने की चेतावनी ऐसे कई काम कर रहा है इसरो। कई विभागों के साथ मिलकर इसरो कई शोध के काम भी कर रहा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


 वरिष्ठ वैज्ञानिक इम्तियाज ने बताया कि किस तरह से इसरो आम लोगों के लिए काम कर रहा है चाहें बिल्डिंग की मॉनिटरिंग हो या फिर मछुआरों को बताना कि  वह अंतरराष्ट्रीय रेखा क्रास कर रहे हैं। यही नहीं मछुआरों को तूफान की जानकारी देने से लेकर मानव रहित रेलवे क्रासिंग में चार किलोमीटर पहले ही चेतावनी देने के लिए अलार्मिंग सिस्टम बनाने तक के काम में जुटा है इसरो। 

इम्तियाज ने बताया कि हमारा सिस्टम मनरेगा के काम काज पर नजर रखने के लिए तकनीक विकसित कर रहा है जिससे यह पता चल सकेगा कि इसके अंदर आ रहा काम कहां तक पहुंचा है। कंस्ट्रक्शन के काम में भी इसरो अहम भूमिका निभा रहा है। अमर उजाला फाउंडेशन नजरिया कार्यक्रम के जरिए लोगों के जीवन में रोशनी फैलाने का काम में जुटा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed