{"_id":"5bb2c435867a557f6d0b08ea","slug":"amar-ujala-foundation-campaign-many-people-donated-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम, अनजान की जान बचाने को लगा महादानियों का महामेला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की मुहिम, अनजान की जान बचाने को लगा महादानियों का महामेला
ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 02 Oct 2018 06:34 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के मौके पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविरों में सोमवार को ऑफिस के दिन भी हजारों लोग अपरिचितों की जान बचाने के लिए रक्तदान करने कैंपों तक पहुंचे। उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविरों में 2652 लोगों ने रक्तदान किया। अकेले मेरठ यूनिट में 428 से अधिक महादानियों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। कानपुर में 143, इलाहाबाद 132, लखनऊ में 30, मेरठ 428, नोएडा 33, अलीगढ़ में 106, झांसी 54, मुरादाबाद में 108, आगरा 172, गोरखपुर 157, वाराणसी 83, और बरेली में 135 यूनिट रक्तदान हुआ।
विज्ञापन
इसी तरह से हरियाणा के रोहतक यूनिट में 418 यूनिट रक्तदान हुआ। इसी तरह से देहरादून शहर में 320, नैनीताल में 106, चंडीगढ़ में 227 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन