फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Exclusive interview with Congress leader Renuka Chowdhury Telangana Assembly Election

Interview@Renuka Chowdhury: अमर उजाला से कहा- भाजपा-बीआरएस के चंगुल में फंसे हैं ओवैसी, सीएम पद पर कही यह बात

Tue, 28 Nov 2023 05:26 AM IST
जलज मिश्रा नितिन यादव, हैदराबाद
नितिन यादव, हैदराबाद Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 28 Nov 2023 05:26 AM IST
सार

रेणुका ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनेगी। जनता को पता चल गया है कि भाजपा, बीआरएस व एआईएमआईएम मिले हैं। केसीआर की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार है। युवाओं के पास नौकरी नहीं है। जनता बदलाव लाकर रहेगी।
 

विज्ञापन
Amar Ujala Exclusive interview with Congress leader Renuka Chowdhury Telangana Assembly Election
renuka chowdhury

विस्तार

पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका चौधरी कांग्रेस की वरिष्ठ नेता हैं। खम्मम सीट से लोकसभा का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं और तेलंगाना की राजनीति में भी खासा दखल रखती हैं। खम्मम और उसके आसपास के इलाकों में  रेणुका लगातार दौरे कर रही हैं। राज्य के चुनाव और राष्ट्रीय मुद्दों पर नितिन यादव ने उनसे बात की। इस बातचीत के कुछ प्रमुख अंश.....
विज्ञापन


तेलंगाना में क्या इस बार कांग्रेस सरकार आ सकती है?
हमें पूरा भरोसा है कि राज्य में कांग्रेस सरकार बनेगी। जनता को पता चल गया है कि भाजपा, बीआरएस व एआईएमआईएम मिले हैं। केसीआर की सरकार में बहुत भ्रष्टाचार है। युवाओं के पास नौकरी नहीं है। जनता बदलाव लाकर रहेगी।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी की संघ की पृष्ठभूमि पर सवाल उठे हैं।
इससे क्या फर्क पड़ता है कि पहले कौन क्या था, देखा तो यही जाना चाहिए कि वह अब क्या कर रहे हैं। खुद केसीआर भी टीडीपी से बीआरएस तक आए। उन्होंने तो अपने बेटे का नाम भी एनटीआर से प्रभावित होकर केटीआर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत जोड़ो यात्रा का कुछ असर आपको दिख रहा है?
कश्मीर से कन्याकुमारी तक माहौल बना है। जनता को लग रहा है कि कोई नेता उनके बीच में हैं। दस साल में कांग्रेस को लेकर तमाम घोटाले निकाले गए लेकिन सब झूठे साबित हुए हैं। दस साल में न तो देश में और न तेलंगाना में कोई विकास हुआ है।

कांग्रेस में सीएम पद के कई दावेदार सामने आए हैं।
विधायक जिसको चाहेंगे उसे चुन लेंगे। तेलंगाना में भी यही होगा। यह अलग बात है कि उम्मीद सबको रखनी चाहिए।

ओवैसी लगातार राहुल गांधी और कांग्रेस पर हमलावर हैं?
ओवैसी पढ़े-लिखे और अच्छे आदमी हैं। लेकिन पता नहीं वह भाजपा और बीआरएस के चंगुल में कैसे फंस गए और क्या- क्या बयान देने लगे हैं।

केंद्र ने महिला आरक्षण बिल का दांव चला है?
भाजपा ने इसे लागू ही कहां किया है। मंशा थी तो अभी से लागू करते। वैसे तो इसकी पहल कांग्रेस ने ही की थी। देश की महिलाएं बेवकूफ नहीं हैं जो इस झांसे में आ जाएंगी।


इंडिया के नेता एकदूसरे के खिलाफ बयान दे रहे
यह लोकतंत्र है। सबकी सोच और बुनियाद एक ही है। कुछ जगह समस्याएं आती हैं या आ रही हैं तो वरिष्ठ नेता मिलकर सुलझा लेंगे।

योगी ने कहा, हैदराबाद का नाम भाग्यनगर रख देंगे।
यह मोहब्बत का क्षेत्र है। यहां नफरत की राजनीति नहीं चलेगी। बयानों का क्या है, भाजपा नेता ऐसा बोलने में माहिर हैं। इसे गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। लोग विकास की बात करें तो चुनाव और बेहतर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed