फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar ujala exclusive bollywood singer kanika kapoor ready for giving plasma to treat covid 19 patients

अमर उजाला एक्सक्लूसिव: कोरोना मरीजों को अपना प्लाज्मा देने को तैयार कनिका कपूर

Mon, 27 Apr 2020 03:03 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 27 Apr 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
amar ujala exclusive bollywood singer kanika kapoor ready for giving plasma to treat covid 19 patients
कनिका कपूर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

कोरोना संक्रमण की बात छुपाने और पार्टियों में शरीक होने की वजह से लोगों की आलोचनाओं का शिकार हुईं बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर ने अब कोविड-19 संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अपना प्लाज्मा देने की पेशकश की है। इसके लिए उन्होंने एसजीपीजीआई से संपर्क किया है। डॉक्टरों की टीम जल्द ही उनके शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट पहुंच जाएगी।

विज्ञापन


संक्रमण की बात छुपाने की वजह से उनपर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया है। इसके लिए उन्हें नोटिस दिया जा चुका है। जांच अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल को कनिका का बयान दर्ज किया जाएगा जिसके लिए कानूनी प्रक्रिया शुरू हो गई है। सिंह का कहना है कि कनिका पूरी तरह स्वस्थ हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं। कनिका ने खुद ही नोटिस प्राप्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कनिका कपूर के खिलाफ सरोजनी नगर थाने में दूसरों की जान खतरें में डालने सहित आईपीसी की धारा 188,269 और 270 के तहत केस दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने लंदन से आने के बाद खुद को क्वारंटीन नहीं किया और मुंबई से लेकर लखनऊ और फिर कानपुर में पार्टी करती रहीं। कोरोना संक्रमित होने से उनके साथ ही अन्य लोगों की भी जांच का खतरा उत्पन्न हो गया। हालांकि, उनकी पार्टी में शामिल होने वाले कई लोगों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया था।

17 मार्च को मिले थे कोरोना के लक्षण
17 मार्च को कनिका में कोरोना के लक्षण मिले थे जिसके बाद 19 मार्च को उनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया था। 20 मार्च को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी जिसके बाद से उनका इलाज चलता रहा। उनकी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। जहां उन्होंने खुद को 21 दिनों के लिए क्वारंटीन कर लिया। अब वह स्वस्थ हैं तो पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed