{"_id":"5cc37a89bdec22071f56aa82","slug":"amar-ujala-country-third-largest-newspaper-with-around-5-crores-of-readers","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.76 करोड़ पाठकों के साथ अमर उजाला देश का तीसरा सबसे बड़ा अखबार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
4.76 करोड़ पाठकों के साथ अमर उजाला देश का तीसरा सबसे बड़ा अखबार
Sat, 27 Apr 2019 07:50 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 27 Apr 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मीडिया रिसर्च यूजर्स काउंसिल (एमआरयूसी) द्वारा शुक्रवार को जारी प्रिंट मीडिया इंडस्ट्री के आंकड़ों के मुताबिक ‘अमर उजाला’ देश का तीसरा सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला समाचार पत्र है। इंडियन रीडरशिप सर्वे (आईआरएस) की 2019 के पहले क्वार्टर की अभी तक प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार ‘अमर उजाला’ के पाठकों की कुल संख्या चार करोड़, 76 लाख, 45 हजार है।
विज्ञापन
यह काउंसिल द्वारा इससे पहले 2017 में जारी वार्षिक आंकड़ों से 15 लाख 51 हजार पाठक अधिक है। एमआरयूसी के चेयरमैन आशीष भसीन ने मुंबई में रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि गांवों, शहरों और महानगरों के तीन लाख 24 हजार घरों से लिए गए आंकड़ों का अध्ययन कर यह सर्वे तैयार किया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह धारणा एक बार फिर टूटी है कि इंटरनेट की वजह से समाचार पत्रों के पाठक कम हो रहे हैं। भसीन के अनुसार प्रिंट मीडिया तेज रफ्तार से बढ़ रहा है और पिछले सर्वे के 40 करोड़ 70 लाख के मुकाबले आज इसके पाठकों की संख्या 42 करोड़ 50 लाख हो चुकी है। हालांकि यह भी सच है कि देश में इंटरनेट इस्तेमाल करने वालों की संख्या 38 करोड़ 41 लाख हो गई है।
विज्ञापन
आम जीवन में अंग्रेजी के बढ़ते प्रभाव के बावजूद हिंदी का वर्चस्व कायम है और देश के शीर्ष 10 समाचार पत्रों में पांच हिंदी के हैं। एमआरयूसी ने कहा कि वह 2017 के बाद विभिन्न कारणों से आंकड़े जारी नहीं कर सका था परंतु अब वह नियमित रूप से प्रत्येक क्वार्टर में रीडरशिप सर्वे प्रकाशित करेगा। इससे मीडिया की स्पष्ट तस्वीर बढ़ते-जागरूक पाठकों और तेजी से बदलते बाजार के सामने रहेगी।