फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Batras with Richa Anirudh Heart Attack vs Cardiac Arrest Doctors and Fitness expert decode the Prob

Amar Ujala Batras: क्या है हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में फर्क, क्यों तेजी से बढ़ रहे मामले? देखें पॉडकास्ट

Sat, 05 Jul 2025 08:10 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 05 Jul 2025 08:10 PM IST
सार

मशहूर एंकर और पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने इस हफ्ते 'बतरस' में विशेषज्ञों से स्वास्थ्य से जुड़े एक ऐसे मामले पर बात की, जिसे लेकर कई भ्रांतियां हैं। यह समस्या है- हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट की, जिसे कई बार लोग एक ही बीमारी के तौर पर देखते हैं। इस पॉडकास्ट को आप अमर उजाला के सोशल मीडिया हैंडल्स पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
Amar Ujala Batras with Richa Anirudh Heart Attack vs Cardiac Arrest Doctors and Fitness expert decode the Prob
अमर उजाला बतरस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते नए एपिसोड के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट के केंद्र में रहीं आम लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ी दो समस्याएं- हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट, जिन्हें बोलचाल की भाषा में दिल से जुड़ी एक ही बीमारी माना जाता है। लोकप्रिय एंकर और पत्रकार ऋचा अनिरुद्ध ने इस हफ्ते बतरस में इन्हीं दो स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना कि इनमें क्या फर्क है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।
  
ऋचा अनिरुद्ध ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें फिटनेस एक्सपर्ट और जिम ट्रेनर नंदन सिंह और अपोलो अस्पताल दिल्ली के कार्डियक सर्जन डॉ.निरंजन हिरेमठ शामिल रहे। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट में क्या फर्क है? कार्डियक अरेस्ट क्यों आता है? गलत लाइफस्टाइल से दिल को सीधा खतरा कैसे पैदा होता है? युवाओं में कार्डियक अरेस्ट का खतरा क्यों बढ़ता जा रहा है? नाचते, खेलते कार्डियक अरेस्ट क्यों?
विज्ञापन
विज्ञापन


बतरस में विशेषज्ञों ने न सिर्फ हार्ट अटैक और कार्डियक अरेस्ट का फर्क बताया, बल्कि दिल के उन संकेतों के बारे में भी बताया, जो ऐसे खतरों के बारे में पहले से ही चेतावनी की तरह लिए जाने चाहिए। साथ ही बताया कि दवाईयों, सप्लीमेंट का कितना असर सीधे दिल पर होता है और अभिनेत्री शेफाली जरीवाला के मामले में क्या एंटी एजिंग दवाएं जिम्मेदार रही होंगी? इसके अलावा दोनों ने युवाओं में शराब और ड्रग्स के बढ़ते चलन और इससे जुड़ी समस्याओं को लेकर भी अहम जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed