फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar Ujala Batras Podcast Festivals Culture Traditions Sanatan new age with Anchor Nandita Kudesia Shailendra

Amar Ujala Batras: संस्कृति को विस्तार, सनातन का सार, नए युग में कैसे बढ़ रहे भारत के त्योहार? देखें पॉडकास्ट

Sat, 09 Aug 2025 08:09 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 09 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

एंकर नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें ज्योतिषी शैलेन्द्र पांडेय के साथ लेखिका-सामाजिक कार्यकर्ता सांत्वना श्रीकांत शामिल रहीं। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
Amar Ujala Batras Podcast Festivals Culture Traditions Sanatan new age with Anchor Nandita Kudesia Shailendra
अमर उजाला बतरस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अमर उजाला बतरस एक और हफ्ते आम लोगों की जिंदगी से जुड़े अहम मुद्दे के साथ हाजिर है। इस हफ्ते पॉडकास्ट में चर्चा हुई भारतीय संस्कृति, सनातन और इसे जीवंत रखने वाले 'त्योहारों' पर। भारत उन चुनिंदा देशों में से है, जिनमें लगभग हर वर्ग और हर संस्कृति से जुड़े लोग साथ मिलकर त्योहार मनाते आए हैं। हालांकि, बीते कुछ वर्षों में वैश्विकरण के बढ़ते दायरे की वजह से भारत में जोर-शोर से मनाए जाने वाले त्योहारों की संस्कृति धीरे-धीरे नई पीढ़ी की पहुंच से दूर होती जा रही है। एंकर नंदिता कुदेशिया ने इस हफ्ते बतरस में इसी मुद्दे को लकर दो विशेषज्ञों से बात की और जाना की आखिर त्योहारों को सनातन की आत्मा क्यों माना जाता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस पूरे पॉडकास्ट को आप शनिवार रात आठ बजे अमर उजाला के सभी सोशल मीडिया हैंडल्स पर सुन सकते हैं।  

नंदिता कुदेशिया ने अमर उजाला के स्टूडियो में जिन दो विशेषज्ञों से चर्चा की, उनमें ज्योतिषी शैलेन्द्र पांडेय के साथ लेखिका-सामाजिक कार्यकर्ता सांत्वना श्रीकांत शामिल रहीं। दोनों ही विशेषज्ञों ने कई अहम सवालों के जवाब दिए। मसलन- कैसे त्योहार सनातन की आत्मा हैं? हमारे त्योहार कैसे सनातन को जीवंत रखते हैं? युवा पीढ़ी को कैसे संस्कृति से जोड़ें? त्योहारों का वैज्ञानिक कनेक्शन क्या है? 
विज्ञापन

बतरस में विशेषज्ञों ने न सिर्फ इन सवालों के जवाब दिए, बल्कि यह भी बताया कि मौजूदा समय में भारतीय त्योहार कैसे सनातन को पूरी दुनिया में बढ़ा रहे हैं। साथ ही त्योहारों से सांस्कृतिक परंपराओं का संरक्षण कैसे हो रहा है। भारतीय त्योहारों को महत्व दुनिया किस तरह मानने लगी है और आधुनिक पीढ़ी त्योहारों की परंपरा से कितनी जुड़ी हुई है।

इस पूरी बातचीत में मेहमानों ने डिजिटल युग में त्योहार मनाने के तरीकों का भी जिक्र किया। साथ ही यह भी बताया कि त्योहार भारतीय संस्कृति के विस्तारक कैसे बन गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed