फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Amar singh meets Mulayam Singh Yadav

इस्तीफे की धमकी के बाद, 'नेताजी' से मिलकर 'मुलायम' हुए अमर सिंह

Mon, 28 Nov 2016 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 28 Nov 2016 02:41 PM IST
विज्ञापन
Amar singh meets Mulayam Singh Yadav
- फोटो : ANI

नोटबंदी के मुद्दे पर अपनी पार्टी से इतर राय रखने वाले राज्यसभा सांसद अमर सिंह दो दिनों के बागी तेवरों के बाद कुछ मुलायम होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन


बीती शाम इस मुद्दे पर खुद को अपमानित किए जाने का मुद्दा बनाकर इस्तीफे की धमकी देने वाले अमर सिंह की आज सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह से बात हुई तो उनके तेवर भी नरम पड़ गए। मुलायम से बातचीत में उन्हें कोई आश्वासन मिला या नहीं इस पर तो वह कुछ नहीं बोले लेकिन अपने अंदाजे बयां से जाहिर कर दिया कि मामला सुलझ गया है।
विज्ञापन


बता दें कि नोटबंदी के मुद्दे पर जहां समाजवादी पार्टी खुलकर केंद्र सरकार का विरोध कर रही है वहीं अपनी पार्टी से अलग अमर सिंह प्रधानमंत्री मोदी के पक्ष में खड़े हो गए। दो दिन पहले उन्होंने यह तक कह डाला कि इस फैसले के लिए उन्हें मोदी पर गर्व है। बात यहीं नहीं रुकी उनकी नाराजगी जारी रही और बीती शाम एएनआई से बातचीत में उनके दिन की भड़ास बाहर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम से बातचीत के बाद शांत पड़े अमर सिंह

Amar singh meets Mulayam Singh Yadav

अमर सिंह ने पार्टी पर खुद के अपमान का आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बर्दाश्त की सीमा खत्म होती जा रही है। मेरा दिल दर्द से भरा हुआ है, इस संबंध में मैं मुलायम जी से बात करूंगा, वो अकेले व्यक्ति थे जिन्होंने पब्लिकली मेरे लिए अपने बेटे का विरोध किया। मैं उन्हें चोट नहीं पहुंचा सकता, लेकिन अब बात अपमान की सहनशीलता के स्तर को पार कर चुकी है।

उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पार्टी का व्हिप होगा तो या तो मैं राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दूंगा या वोट नहीं दूंगा। पार्टी ने कहा गोला बनाओ सरकार के विरोध में मैं गोले में खड़ा हो गया। नरेश अग्रवाल ने आदेश दिया पंक्तिबध होकर खड़े होने का। मेरी निजी राय है मैं किसी का गुलाम नहीं हूं। 

इसके बाद आज सुबह अमर सिंह ने मुलायम ‌सिंह से बात की। इससे पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने अपनी नाराजगी एक बार फिर जाहिर कर दी, कहा मैं अपनी पार्टी के कुछ नेताओं के बयान से खुश नहीं हूं इस संबंध में नेताजी से बात की जाएगी।

इसके बाद उन्होंने दिल्‍ली में मौजूद मुलायम सिंह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। बताया जा रहा है कि बातचीत के बाद अमर सिंह काफी चित्तप्रसन्न होकर बाहर आए। उनके चेहरे पर तैरती मुस्कान बता रही थी कि मामला अब सुलझ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed