फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   amar Singh appeared in defensive mode, said akhilesh liked his own son

डिफेंसिव दिखे अमर सिंह, अखिलेश को सीएम नहीं खुद के बेटे जैसा बताया

Mon, 19 Sep 2016 04:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 19 Sep 2016 04:42 AM IST
विज्ञापन
amar Singh appeared in defensive mode, said akhilesh liked his own son
अमर-मुलायम

राज्यसभा सदस्य अमर सिंह समाजवादी पार्टी के विवाद को लेकर रविवार को डिफेंसिव दिखाई दिए। वह पूरे मामले पर ज्यादा कुछ बोलने से बचाव की मुद्रा में  दिखे। बोले-छोड़ों कल की बातें,  कल की बात हुई पुरानी।

विज्ञापन


सपा में चल रहे घमासान को लेकर अखिलेश और आजम खां आदि बाहरी व्यक्ति का किया धरा बताते रहे हैं। दोनों ने इशारों में अमर सिंह को बहारी बताया। अखिलेश यादव  तो यहां तक कह गए कि शायद अब मैं उन्हें (अमर सिंह को) अंकल न कह पाऊ।
विज्ञापन


इसके उलट रविवार को मीडिया से अमर सिंह ने कहा कि मैं सीएम को नहीं जानता। अखिलेश को जानता हूं। अखिलेश मेरे बच्चे के समान हैं। सपा के विवाद के बारे में बोलने से बच रहे अमर सिंह ने इतना कहा कि नेताजी ने इस मामले में सब बोल दिया, अब मेरे बोलने का कोई मतलब नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

​प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर हो सकती है कारवाई 

amar Singh appeared in defensive mode, said akhilesh liked his own son

आगे बोले, छोड़ों कल की बातें कल की बात पुरानी, हम सब मिलकर लिखेंगे एक नई कहानी। अमर सिंह रविवार को मुलायम सिंह यादव के लखनऊ से दिल्ली लौट आने पर उनसे घर जाकर मिले। दोनों के बीच हुई बातों का खुलासा नहीं किया गया है।

गौरतलब है कि समाजवदी पार्टी  में चल रहे घमासान को लेकर लगातार अमर सिंह सवालों के घेरे में रहे हैं। अखिलेश विवाद पैदा करने की तोहमत अमर सिंह पर लगा चुके है, जबकि शिवपाल यादव अमर सिंह का लगातार बचाव कर रहे हैं।

प्रदर्शन करने वाले सपाइयों पर हो सकती है कारवाई
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने लखनऊ में विवाद सुलझाने के बाद दिल्ली पहुंचते ही कड़े तेवर दिखाने शुरू कर दिए। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही शिवपाल यादव और अखिलेश यादव के पक्ष और विपक्ष में नारेबाजी करने वालों के खिलाफ वह कार्रवाई कर सकते हैं। बताया गया है कि मीडिया से इस बारे में  फुटेज पार्टी  की तरफ से मांगे गए हैं। फुटेज के आधार पर चिन्हित करने का काम किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed