{"_id":"60c3a0318ebc3e8c0d315b8e","slug":"am-socialism-weds-p-mamata-banerjee-bizarre-names-of-bride-and-groom-in-tamil-nadu-became-the-subject-of-talks","type":"story","status":"publish","title_hn":"AM Socialism weds P Mamata Banerjee: तमिलनाडु में दूल्हा-दुल्हन के विचित्र नाम बने चर्चा का विषय","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
AM Socialism weds P Mamata Banerjee: तमिलनाडु में दूल्हा-दुल्हन के विचित्र नाम बने चर्चा का विषय
Fri, 11 Jun 2021 11:11 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोयंबटूर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:11 PM IST
सार
निमंत्रण पत्र में दूल्हे के बड़े भाइयों के रूप में एएम कम्युनिज्म व एएम लेनिनिज्म नाम नाम रखा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Unsplash
विस्तार
तमिलनाडु में एक शादी के निमंत्रण ने काफी हलचल मचा दी है, जिसमें दुल्हन का नाम पी. ममता बनर्जी और दूल्हे का नाम ए एम सोशलिज्म लिखा गया है। कई लोग शादी के इस निमंत्रण की प्रमाणिकता को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन
यह निमंत्रण पत्र भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के तमिल मुखपत्र जन शक्ति में सोमवार को प्रकाशित हुआ था। इसके बाद से ही यह लोगों की चर्चा का विषय बना हुआ है। निमंत्रण पत्र में दूल्हे के बड़े भाइयों के रूप में ए एम कम्युनिज्म और ए एम लेनिनिज्म के नामों का भी उल्लेख किया गया है।
विज्ञापन
भाकपा सूत्रों ने कहा कि एएम सोशलिज्म पार्टी के सलेम सचिव ए मोहन उर्फ स्टालिन मोहन का पुत्र है जबकि दुल्हन कांग्रेस के एक नेता की पौत्री है, जिन्होंने अपनी उसका नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नाम पर रखा था।
विज्ञापन
पनमारथुपट्टी शहर के पार्षद मोहन ने कहा कि वे चाहते हैं कि उनकी भविष्य की पीढ़ियां साम्यवाद की विचारधारा को आगे बढ़ाएं। मोहन ने कहा कि उनके पोते का नाम मार्क्सिज्म है। मोहन ने कहा कि यदि परिवार में किसी लड़की का जन्म होता है तो उसका नाम क्यूबाइज्म रखा जाएगा।