{"_id":"62daa28ba07bbc56d7229c01","slug":"alva-describes-tmc-s-decision-to-abstain-from-vp-polls-as-disappointing-says-not-the-time-for-ego","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice Presidential Poll: मार्गरेट अल्वा ने टीएमसी के फैसले पर जताई निराशा, कहा-अभी अहंकार या गुस्से का समय नहीं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vice Presidential Poll: मार्गरेट अल्वा ने टीएमसी के फैसले पर जताई निराशा, कहा-अभी अहंकार या गुस्से का समय नहीं
Fri, 22 Jul 2022 06:43 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Fri, 22 Jul 2022 06:43 PM IST
सार
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का कहना है कि विश्वास में लिए बिना विपक्षी उम्मीदवार के नाम का फैसला करने के तरीके से वह सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन
मार्गरेट अल्वा।
- फोटो : Social Media
विस्तार
विपक्ष की उप-राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा ने शुक्रवार को उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने के तृणमूल कांग्रेस के फैसले को निराशाजनक बताया। उन्होंने कहा कि अभी समय अहंकार या क्रोध का नहीं है। अल्वा की प्रतिक्रिया टीएमसी द्वारा आगामी उप-राष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने की घोषणा के एक दिन बाद आई।
विज्ञापन
टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का कहना है कि विश्वास में लिए बिना विपक्षी उम्मीदवार के नाम का फैसला करने के तरीके से वह सहमत नहीं हैं। अल्वा ने कहा कि टीएमसी का उप-राष्ट्रपति चुनाव में मतदान से दूर रहने का निर्णय निराशाजनक है। यह अहंकार या गुस्से का समय नहीं है। यह साहस, नेतृत्व और एकता का समय है। मेरा मानना है कि साहस की प्रतीक ममता बनर्जी विपक्ष के साथ खड़ी रहेंगी।
विज्ञापन
धनखड़ ने की द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात
वहीं, दिल्ली में आज भाजपा के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ अपनी पत्नी सुदेश धनखड़ के साथ नव निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। धनखड़ ने मुर्मू को जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
इस बीच केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि कुछ लोग वोट बैंक की राजनीति में इतने गंदे हो जाते हैं कि वे राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के खिलाफ बयान देने से पहले दो बार नहीं सोचते। आगामी उप-राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष को सहयोग करना चाहिए। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने देश और राज्यसभा को लाभ पहुंचाया है।