फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alumni meet program in Graphic Era University

ग्राफिक एरा विवि के एल्यूमिनाई मीट : गायक-गायिकाओं ने बांधा समा, एल्यूमिनाई ने बताए कामयाबी के गुर

Thu, 05 Oct 2017 04:16 PM IST
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले
amarujala.com- Presented by: अंशुल तलमले Updated Thu, 05 Oct 2017 04:16 PM IST
विज्ञापन
Alumni meet program in Graphic Era University
ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी की एल्यूमिनाई मीट में अपनी संस्कृति के मोहक रंग देखने को मिले। देश विदेश से आये ग्राफिक एरा के पूर्व छात्र छात्राओं ने एल्यूमिनाई मीट में अपने
विज्ञापन

अनुभव सांझा किये और युवाओं को प्रोफेशनल लाइफ में सफलता पाने के गुर बतायें। इस विशेष अवसर पर ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला ने कहा कि यह विश्वविद्यालय दुनिया की नई तकनीके सीखाने के साथ ही भावना और नेतृत्व क्षमता जैसे उन गुणों को भी विकसित करता है, जो कामयाब प्रोफेशनल के साथ ही बेहतरीन इंसान भी बनाते हैं। 
विज्ञापन


उन्होनें यह भी कहा कि श्रेष्ठ तकनीक सीखने के कारण आज एल्यूमिनाई दुनिया के सौ से ज्यादा देशों की बहुराष्ट्रीय कंपनियों में जगह बना चुके हैं, यह तभी सम्भव हुआ जब उन्होंने ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में अनुशासित होकर अपने शैक्षिक और तकनीकी ज्ञान को प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परंपरागत तरीके से किया गया स्वागत

Alumni meet program in Graphic Era University
विभिन्न  बहुराष्ट्रीय कंपनियों में कार्यरत ग्राफिक एरा के तमाम पूर्व छात्र छात्रायें विवि के भीमताल परिसर में पहुंचे। परिसर में परम्परागत ढ़ंग से छात्र छात्राओं ने अपने सभी सीनियर्स का स्वागत
किया। इसके बाद पूर्व छात्र छात्राओं ने अपनी पढ़ाई से लेकर कामयाबी की पेंग बढ़ाने तक के अनुभव सुनाएं। कारपोरेट जगत में बेहतरीन प्रोफेशनल के रूप में अपनी पहचान बना चुके इन एल्यूमिनाई रणधीर सिंह, गुरपाल सिंह, भारत भूषण, अंकित बंसल, तुषार शार्मा, गुरदीप सिंह, जसप्रीत सिंह, शिवम श्रीवास्तव, संदीप मलकानी, अंकुर जयसवाल, प्रशांत सिंह, अमरदीप विश्वकर्मा, हिमांशु कोहली और गौतम सम्राट ने छात्र छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए नई तकनीकों के व्यवहारिक प्रशिक्षण के साथ ही नया सीखने के जज्बें और टीम भावना को सबसे ज्यादा जरूरी बताया। एल्यूमिनाई ने कहा कि कठिन परिश्रम और कार्य को किसी शौक की तरह पूरा करना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी है टीम के रूप में लक्ष्य पाने के लिए कार्य करना।
 
इस एल्यूमिनाई मीट की पहली शाम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई जिसमें स्मृति अरोरा, वीरमनदीप कौर एवं शिवानी पाण्डे ने अपनी मंचीय प्रतिभा का अहसास कराया। इसके बाद वैस्टर्न डांस में नारायण पाण्डे, अंजली नेगी के युगल ने दर्शकों को बार बार तालीया बजाने पर मजबूर कर दिया। 

रंगारंग कार्यक्रम ने बांधा समां

Alumni meet program in Graphic Era University
कुमाऊॅनी डांस के जरियें प्रदीप सिंह, अपूर्वा बिष्ट के ग्रुप ने धूम मचाई। गुरजंत सिंह, रिचा आदि की टीम के भांगडा और डीएनसी क्यू के अंकित धानिक, यर्थाथ जोशी, पायल प्रकाश, स्वपनिल पाठक ने शानदार नृत्य से युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। समारोह में भगवान राम के आर्दशों पर आधारित लीला का भावपूर्ण मंचन भी किया गया। इसके बाद छात्रों द्वारा तैयार सत्ताईस फिट के रावण का दहन किया गया।

वहीं एल्यूमिनाई मीट के दूसरे दिन की शुरूआत ट्रेकिंग से हुई जिसमें ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला और एल्यूमिनाई ने विश्वविद्यालय परिसर से सातताल और सातताल से हिडिम्बा मंदिर तक ट्रेकिंग की। एल्यूमिनाई ने ट्रेकिंग के बाद क्रिकेट मैच खेलकर दिन भर आनंद लिया। मैच में एल्यूमिनाई ने 12 ओवरों में पिच्चासी रन बनायें जबकि विवि. परिसर के छात्रों ने एक विकेट खोकर दस ओवरों में मैच में जीत हासिल कर ली। एल्यूमिनाई मीट में बहुराष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत एल्यूमिनाई ने ग्राफिक एरा ग्रुप के चेयरमैन डॉ. कमल घनशाला के साथ विवि. को आगे बढ़ाने के लिए गुफ्तगू कार्यक्रम में अपने विचार साझा कियें। माइक्रोसाफ्ट के यूएस स्थित कार्यालय में कार्यरत हरनीत, इंफोसिस इंग्लैण्ड में कार्यरत वरूण बधवार, सिन्टैल अमेरिका में कार्यरत जसपाल सिंह विर्क, नोयडा सीएसई में भारत भूषण, सोपरा स्टीरिया में रणधीर, सहित कई एल्यूमिनाई ने कहा कि आज दुनिया की नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल कर विश्वविद्यालय में पढ़ाई हो रही है जिससे उन्हें विभिन्न देशों में नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि नए छात्र छात्राओं को पढ़ाई के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ की तरफ ध्यान देना चाहिए तभी वह विश्व स्तर पर चमकते सितारों की तरह दिखायी दे सकते हैं। 

एल्यूमिनाई मीट की शाम को बेहतरीन बनाने के लिए रंगारंग कार्यक्रम में कुमाऊँनी गायक-गायिकों ने अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। कार्यक्रम की शुरूआत वंदना से गायक नंद किशोर पाण्डे ने की। कार्यक्रम में पहाड़ की सुपरहिट गायिका माया उपाध्याय ने ’हल ककड़ी झिल मा नून पिसू सिल मां’..., ’आज का दीना तो होली घर पना’... पप्पू कार्की ने’ ओ लाली ओ लाली हौसिया’..., ’मेरी हीरा सम्धनी’..., विशन हरियाला’हिमूली वाना’...., ’वौजाडाई मोड़ा मेरी पुष्पा लूकी रे’...., राकेश खनवाल ने
’पहडो ठण्डो पाणी पिमाली’..., परा भीडे की वसंती छोरी’... ने अपनी गायिकी से सभी का मन मोह लिया। गायिकी की जबरदस्त प्रस्तुति पर छात्र छात्रायें जमकर जुमें।

इस अवसर पर ग्राफिक  एरा ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. कमल घनशाला, ग्राफिक एरा पर्वतीय विवि. के कुलपति डॉ. संजय जसोला, भीमताल परिसर के निदेशक प्रोफेसर अनिल कुमार बालिगा, डीन डॉ. आरसीएस मेहता, छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मनोज लोहानी के साथ ही विभिन्न पदाधिकारी और शिक्षक मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed