फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Alok Verma appeared before the cvc today for investigating allegations of corruption

सीवीसी पैनल के समक्ष पेश हुए आलोक वर्मा, अस्थाना ने दिया लिखित जवाब

Sat, 10 Nov 2018 05:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Nov 2018 05:44 AM IST
विज्ञापन
Alok Verma appeared before the cvc today for investigating allegations of corruption
Alok Verma - फोटो : amar ujala

सभी अधिकारों से वंचित कर छुट्टी पर भेजे गए सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा शुक्रवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) जांच पैनल के समक्ष पेश हुए। मुख्य सतर्कता आयुक्त के वी चौधरी, सतर्कता आयुक्त शरद कुमार और सुप्रीम कोर्ट केआदेश पर जांच की निगरानी कर रहे जस्टिस (रिटायर) ए केपटनायक के पैनल ने वर्मा का औपचारिक तौर पर बयान दर्ज किया। उधर विशेष निदेशक राकेश अस्थाना भी सीवीसी को अपना लिखित जवाब दिया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वर्मा ने अपने जूनीयर अधिकारी अस्थाना केघूसखोरी के आरोप को सिरे से खारिज कर दिया। जबकि अस्थाना में अपने जवाब में इन आरोपों से संबंधित सबूत पेश का दावा किया है। सीवीसी जांच पैनल 12 नवंबर तक अपनी  रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को देगा। वर्मा बृहस्तपतिवार  को भी सीवीसी पहुंचे थे। लेकिन तकनीकी कारणों से उनका बयान दर्ज नहीं हो पाया था। 
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सीवीसी पैनल ने बुधवार को  दीवाली के दिन साना सतीश बाबू से भी पूछताछ कर उसका औपचारिक बयान दर्ज किया। गौरतलब  है कि साना की शिकायत पर ही सीबीआई ने अस्थाना केखिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। जबकि अस्थाना का दावा है कि वर्मा ने मीट व्यापारी मोईन कुरैशी के मामले में साना की जांच रोकने के लिए 2 करोड़ रुपए लिए। अस्थाना ने इस मामले  की शिकायत कैबिनेट सचिव से भी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed