फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allopath vs Ramdev : TMC Leader Mahua Moitra said Arrest to kisi ka baap bhi nahin kar sakta Swami Ramdev ko west bengal IMA

एलोपैथ बनाम रामदेव: 'किसी का बाप भी नहीं कर सकता गिरफ्तार' बाबा के इस बयान पर महुआ मोइत्रा ने कही यह बात

Thu, 27 May 2021 07:45 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 27 May 2021 07:45 PM IST
सार

मोइत्रा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वामी रामदेव को गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं कर सकता। भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन
Allopath vs Ramdev : TMC Leader Mahua Moitra said Arrest to kisi ka baap bhi nahin kar sakta Swami Ramdev ko west bengal IMA
बाबा रामदेव, महुआ मोइत्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

योगगुरु बाबा रामदेव इन दिनों अपने विवादित बयानों को लेकर लोगों के निशाने पर हैं। बाबा रामदेव का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कहते नजर आते हैं कि अरेस्ट तो उनका बाप भी नहीं कर सकता। बाबा के इस बयान पर तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने रामदेव और सरकार को घेरा। मोइत्रा ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि स्वामी रामदेव को गिरफ्तार तो किसी का बाप भी नहीं कर सकता। भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं।

विज्ञापन


टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने बाबा रामदेव के बयान पर सरकार को घेरा। मोइत्रा ने ट्वीट कर कहा कि बाबा रामदेव को किसी का बाप भी गिरफ्तार नहीं कर सकता है क्योंकि भाई और बाप तो विपक्ष को गिरफ्तार करने में व्यस्त हैं। हालांकि, महुआ मोइत्रा ने अपने ट्वीट में सरकार का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके ट्वीट को हाल ही में नारदा केस में हुई टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या है मामला
एलोपैथ को स्टूपिड साइंस बताने के बाद रामदेव को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की तरफ से मानहानि का नोटिस भेजने की खबर आने के थोड़ी देर बाद ही सोशल मीडिया पर 'अरेस्ट बाबा रामदेव' ट्रेंड करने लगा। इसके बाद बाबा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि किसी के बाप में दम नहीं जो बाबा रामदेव को गिरफ्तार कर सके। रामदेव कहते हैं कि उन्हें बदनाम करने के लिए कई तरह के ट्रेंड सोशल मीडिया पर चलाए जा रहे हैं, लेकिन इस तरह की किसी घटना से उन्हें कोई प्रभाव नही पड़ता। 



वीडियो में बाबा कहते हैं कि सोशल मीडिया पर लोग शोर मचाते हैं कि अरेस्ट करो, कभी कुछ चलाते हैं और कभी कुछ चलाते हैं। कभी चलाते है कि ठग रामदेव, कभी महाठग रामदेव, अरेस्ट रामदेव कुछ लोग चलाते हैं। चलाने दो इनको। यह वीडियो कब का है, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 







विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed