फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegations against top IPS officers in Kerala by Left MLA continues to boil state politics

Kerala: IPS अधिकारियों पर वाम विधायक के आरोपों को लेकर सियासत तेज, सरकार ने शुरू कराई जांच, विपक्ष ने घेरा

Tue, 03 Sep 2024 04:22 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: बशु जैन Updated Tue, 03 Sep 2024 04:22 PM IST
सार

मुख्यमंत्री के साथ लंबी बैठक के बाद विधायक अनवर ने कहा कि उन्होंने सीएम को लिखित शिकायत दी है और मामले में उनका काम पूरा हो गया है। सीएम ने मेरी पूरी बात सुनी और मुझे उम्मीद है कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
Allegations against top IPS officers in Kerala by Left MLA continues to boil state politics
केरल सीएम विजयन - फोटो : एएनआई

विस्तार

केरल में आईपीएस अधिकारियों पर सत्तारूढ़ वामपंथी विधायक पीवी अनवर के आरोप के बाद सियासत तेज हो गई है। विधायक ने मंगलवार को जहां मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से मुलाकात करके पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं विपक्ष ने केंद्रीय एजेंसी से मामले की जांच कराने की मांग की। मामले में विपक्ष ने सरकार पर सवाल भी उठाए। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री के साथ लंबी बैठक के बाद विधायक अनवर ने कहा कि उन्होंने सीएम को लिखित शिकायत दी है और मामले में उनका काम पूरा हो गया है। सीएम ने मेरी पूरी बात सुनी और मुझे उम्मीद है कि मामले की गहन जांच कराई जाएगी। मैं शिकायत की एक प्रति सीपीआई एम के राज्य सचिव एमवी गोंविदन को भी दूंगा। अनवर ने कहा कि पार्टी के कॉमरेड के तौर पर मेरा काम पूरा हो गया है। अब मेरी जिम्मेदारी जांच में सहयोग करने की है। 
विज्ञापन


नीलांबुर से विधायक पीवी अनवर ने कहा कि मैं वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव का इस्तीफा नहीं मांग सकता। इस बारे में पार्टी और सीएम को फैसला लेना है। उन्होंने कहा कि मैंने पुलिस अधिकारियों के एक वर्ग के साथ लोगों के बुरे अनुभवों, बल में बुरे तत्वों और भ्रष्टाचार के बारे में बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए सरकार ने राज्य पुलिस प्रमुख शेख दरवेश साहब के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय टीम का गठन किया है। सरकार के जांच के आदेश को विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ ने तमाशा करार दिया। दोनों दलों ने सीएम पर कई आरोप लगाए और कहा कि वह अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक से डरे हुए हैं।

नेता विपक्ष वीडी सतीसन ने मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की। वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन और नेता शोभा सुरेंद्रन ने भी केंद्रीय एजेंसी से मामले की जांच कराने का मुद्दा उठाया। भाजपा अध्यक्ष ने सीएम पिनाराई विजयन से इस्तीफा देने की मांग की। वहीं एलडीएफ के संयोजक टीपी रामकृष्णन ने कहा कि सीएम और उनके कार्यालय पर पहले भी ऐसे आरोप लगाए गए हैं और जनता ने हर बार इसे खारिज कर दिया है। आरोपों का वाम मोर्चे पर कोई असर नहीं पड़ेगा। गलत काम करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह है मामला
बता दें, केरल में सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) के विधायक पीवी अनवर का बड़ा बयान सामने आया था। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनरई विजयन के राजनीतिक सचिव पी शशि और उनके विश्वासपात्र वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम आर अजित कुमार पर गंभीर आरोप लगाए थे। कारोबारी पेशे से राजनीति में आए और दो बार के विधायक अनवर ने शशि और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) के पद पर कार्यरत अजित कुमार पर मुख्यमंत्री से विश्वासघात करने का आरोप लगाया।


इतना ही नहीं उन्होंने आईपीएस अफसर पर आरोप लगाया कि वह मंत्रियों की फोन पर बातचीत को टैप करते थे, उनके सोने की तस्करी रैकेट से संबंध थे और वह गंभीर अपराधों में शामिल थे। इसके अलावा, उन्होंने पथनमथिट्टा के एसपी सुजीत दास पर भी गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed