फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allegation: 'Rahul is using the same language as Zakir Naik does from Malaysia, Nishikant Dubey attacks LoP'

आरोप: 'राहुल वैसी ही भाषा का इस्तेमाल कर रहे जैसा जाकिर नाइक मलेशिया से करते हैं, निशिकांत ने LoP को घेरा

Sat, 04 Oct 2025 12:10 PM IST
कुमार विवेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 04 Oct 2025 12:10 PM IST
सार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी विदेश जाकर संविधान पर लंबी-चौड़ी बातें करते हैं और भारत सरकार के खिलाफ बेबुनियाद बयान देते हैं। भाजपा नेता ने आगे क्या-क्या कहा, आइए जानते हैं विस्तार से।

विज्ञापन
Allegation: 'Rahul is using the same language as Zakir Naik does from Malaysia, Nishikant Dubey attacks LoP'
निशिकांत दुबे। - फोटो : एएनआई

विस्तार

भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बार फिर विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी विदेश जाकर संविधान पर लंबी-चौड़ी बातें करते हैं और भारत सरकार के खिलाफ बेबुनियाद बयान देते हैं। यह वैसा ही है जैसा जाकिर नाइक मलेशिया से बोलते हैं। खालिस्तानी आतंकवादी पन्नू कनाडा और अमेरिका से बोल रहे हैं और सैयद सलाहुद्दीन पाकिस्तान से बोल रहे हैं। अगर आप विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी की भाषा का सोरोस फाउंडेशन की मदद लेने वाले राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल की जाने वाली भाषा से करें, तो दोनों एक जैसे हैं।

विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आप जिस संविधान का हवाला देते हैं उसका पालन खुद क्यों नहीं करते। दुबे ने कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा 1975 में, भाजपा की संस्थापक सदस्य राजमाता सिंधिया ग्वालियर राजघराने की महारानी थीं। ऐसा कोई चुनाव नहीं है जिसमें राजमाता सिंधिया हारी हों। इसका मतलब है कि लोगों के बीच उनकी अपार लोकप्रियता थी। उन्हें सिर्फ इसलिए जेल में डाल दिया गया क्योंकि वह भारतीय जनता पार्टी के पहले स्वरूप भारतीय जनसंघ की नेता थीं। आपने उन्हें जेल में डाला। उनके घर पर आयकर के छापे मारे गए। उन्हें और जयपुर राजघराने की महारानी गायत्री देवी को परेशान किया गया और तिहाड़ जेल में कैद कर दिया गया।
विज्ञापन


दुबे ने कहा, "आप महिलाओं, महिलाओं के अधिकारों की बात करते हैं...  आज आप वांगचुक की बात कर रहे हैं। बहुत हंगामा मचा हुआ है। जांच चल रही है। इस हत्या में कितने लोग मारे गए। क्या आपको पता है वांगचुक ने लद्दाख में क्या कहा था... भीमसेन सच्चर एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। वे आंध्र प्रदेश के राज्यपाल भी थे। पुलिस रातों-रात भीमसेन सच्चर को उनके घर से घसीटकर ले गई और आपने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मुझे लगता है कि कांग्रेस पार्टी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। भारत सरकार से मेरी मांग है कि चूंकि राहुल गांधी डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं... मुझे लगता है कि अब समय आ गया है कि उनका डिप्लोमैटिक पासपोर्ट जब्त कर लिया जाए और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed