फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad school bans National Anthem, management says bharat bhagya vidhata line is against islam

यूपी के स्कूल में राष्ट्रगान गाने पर 15 सालों से पाबंदी

Sun, 07 Aug 2016 01:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 Aug 2016 01:06 PM IST
विज्ञापन
Allahabad school bans National Anthem, management says bharat bhagya vidhata line is against islam
- फोटो : Getty Images - file
चौंकाने वाले घटनाक्रम में उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में एक प्राइवेट स्कूल ने 15 सालों से राष्ट्रगान गाने पर प्रतिबंध लगा रखा है। खबरों के मुताबिक स्कूल मैनेजमेंट का मानना है कि राष्ट्रगान की 'भारत भाग्य विधाता' पंक्ति इस्लाम के खिलाफ है। प्रबंधन ने बच्चों से राष्ट्रगान न गाने को कह रखा है। 
विज्ञापन


इस्तीफा दे चुके इलाहाबाद के एमए कॉन्वेंट स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, 'स्कूल प्रबंधन का मानना है कि लोग अपनी किस्मत खुद लिखते हैं, कोई देश किसी की किस्मत नहीं तय करता।'
विज्ञापन


राष्ट्रगान न गाने के कारणों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रगान की एक पंक्ति को लेकर उन्हें समस्या है। प्रिंसिपल ने कहा, 'मैं इस मसले को लेकर स्कूल प्रबंधन के पास गया था, जिसमें 15 अगस्त के दिन राष्ट्रगान गायन और सरस्वती पूजा का आयोजन करने का विचार था।'
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल की स्थापना से ही नहीं होता है राष्ट्रगान

Allahabad school bans National Anthem, management says bharat bhagya vidhata line is against islam
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मामले का लिया संज्ञान - फोटो : ani
स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया, 'प्रबंधन ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति नहीं दी। उनका कहना था कि स्कूल की स्थापना के समय से ही राष्ट्रगान का गायन नहीं होता रहा है और इस साल भी नहीं होगा।'  

पन्द्रह अगस्त को राष्ट्रगान गायन की अनुमति न मिलने के बाद स्कूल के प्रिंसिपल और शिक्षकों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 

दूसरी ओर बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) ने मामले पर संज्ञान लेते हुए स्कूल प्रबंधन को एक सप्ताह पहले ही नोटिस भेजे जाने की बात कही है। बीएसए ने कहा कि स्कूल मान्यता प्राप्त नहीं है और एक सप्ताह पहले इसे बंद किए जाने को लेकर नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed