फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Allahabad HC dismisses plea seeking removal of Public Service Commission Chairman

हाईकोर्ट में लोकसेवा आयोग अध्यक्ष को हटाने के लिए याचिका खारिज

Sat, 19 Mar 2016 04:22 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद
ब्यूरो/ अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Sat, 19 Mar 2016 04:22 AM IST
सार

  • यादव के बाद यादव आखिर कितने यादव
  • सरकारी वकील ने रखा सरकार का पक्ष, याचिका खारिज

विज्ञापन
Allahabad HC dismisses plea seeking removal of Public Service Commission Chairman
हाईकोर्ट - फोटो : file photo

विस्तार

लोकसेवा आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह को पद से हटाने और उनकी नियुक्ति की जांच कराने की मांग को लेकर दाखिल याचिका हाईकोर्ट ने खारिज कर दी है। याचिका दाखिल कर कहा गया था कि लोक सेवा आयोग के महत्वपूर्ण पद पर एक यादव (अनिल कुमार यादव) की नियुक्ति अवैधानिक पाते हुए हाईकोर्ट द्वारा रद्द की जा चुकी है।

विज्ञापन


इसके बाद पुन: सरकार ने अनिरुद्ध सिंह यादव को आयोग का अध्यक्ष बना दिया। याचिका फतेहपुर के जिलेदार सिंह ने दाखिल की थी। इस पर न्यायमूर्ति कृष्णमुरारी और न्यायमूर्ति राघवेंद्र कुमार की खंडपीठ ने सुनवाई की। याची का कहना था कि लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार यादव के कार्यकाल में आयोग की नियुक्तियों में व्यापक पैमाने पर धांधली की गई। एक जाति विशेष के लोगों को गलत तरीके अपनाकर नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


अनिल यादव की नियुक्ति रद्द होने के बाद सरकार ने फिर से एक यादव को ही आयोग की कुर्सी सौंप दी। इसी प्रकार से सरकार ने लोकायुक्त जैसे महत्वपूर्ण पद पर भी पहले जस्टिस रवींद्र सिंह यादव और फिर जस्टिस वीरेंद्र सिंह यादव को नियुक्त करने का प्रयास किया। प्रदेश सरकार यादव के बाद यादव की नियुक्ति पर आमादा है। इसकी जांच कराई जानी चाहिए। सरकार के अधिवक्ता ने बताया कि हाईकोर्ट द्वारा लोक सेवा आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए गाइड लाइन बनाने का आदेश दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उक्त आदेश के क्रम में आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति के लिए नियम बना दिए गए हैं। उसी के तहत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सर्च कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने बाकायदा विज्ञापन निकालने और योग्य उम्मीदवारों पर सभी पहलु से विचार करने के बाद पांच नाम मुख्यमंत्री के पास भेजे थे। इनमें से मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने अनिरुद्ध सिंह यादव के नाम की संस्तुति की है। कोर्ट ने याचिका आधारहीन पाते हुए खारिज कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed