{"_id":"58b7fd694f1c1bce1c831dbf","slug":"all-time-record-number-of-over-4-000-pg-medical-seats-approved-by-goi","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल स्टूडेंट्स के अच्छे दिन! पहली बार 4000 से ज्यादा पीजी सीटों के लिए मंजूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मेडिकल स्टूडेंट्स के अच्छे दिन! पहली बार 4000 से ज्यादा पीजी सीटों के लिए मंजूरी
amarujala.com- created by: रोहित कुमार पोरवाल
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
देश के कई मेडिकल संस्थानों और अस्पतालों में पीजी के पढ़ाई के लिए गुरुवार को सरकार ने 4000 से ज्यादा सीटों की मंजूरी दे दी है। ऐसा पहली दफा है जब सरकार की तरफ से इतनी भारी तादात में सीटों को स्वीकृति मिली हो। सीटों बढ़ाए जाने की मंजूरी 2017-18 सत्र की पढ़ाई के लिए है। उम्मीद जताई जा रही है, चिकित्सकीय पढ़ाई कर रहे छात्रों को सरकार के इस कदम से लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ऐसा देखा देखा गया है कि चिकित्सा क्षेत्र की पढ़ाई का सपना पाल रहे छात्रों को कई बार कम सीटों की वजह से कॉलेजों में दाखिला न मिल पाता है, और उन्हें मायूसी का सामना करना पड़ता है। सत्र 2017-18 के लिए प्रस्तावित सीटों से इस बार छात्रों की मायूसी कुछ कम होगी। फिलहाल इस विषय पर मेडिकल संस्थानों और छात्रों की प्रतिक्रियाएं आना बाकी हैं।
विज्ञापन
All-time record number of over 4,000 PG medical seats approved by GoI in various medical colleges and hospitals for academic session 2017-18
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) March 2, 2017