फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All three Kashmiri students accused in Pakistan Support case arrested again

पाकिस्तान के समर्थन में तीन कश्मीरी छात्रों ने की नारेबाजी, रिहाई के बाद फिर गिरफ्तार

Mon, 17 Feb 2020 01:46 PM IST
Trainee Trainee पीटीआई, हुबली
पीटीआई, हुबली Published by: Trainee Trainee Updated Mon, 17 Feb 2020 01:46 PM IST
विज्ञापन
All three Kashmiri students accused in Pakistan Support case arrested again
राजद्रोह के आरोपी कश्मीरी छात्रों का विरोध करते हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता - फोटो : ani

राजद्रोह के आरोपी तीन कश्मीरी छात्रों को छोड़ने के मामले में पुलिस के खिलाफ बढ़ते विरोध प्रदर्शन के चलते सोमवार को फिर से तीनों को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल पुलिस ने इन्हें रविवार को दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी ) की धारा 169 के तहत एक बॉन्ड भरवा कर रिहा कर दिया था।

विज्ञापन


गौरतलब है कि ये तीनों कर्नाटक में हुबली जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र हैं। इन तीनों छात्रों पर शनिवार को कश्मीर में पुलवामा में सीआरपीएफ जवानों पर हुए आतंकवादी हमले की पहली बरसी पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


हुबली-धारवाड़ के पुलिस कमिश्नर आर दिलीप ने बताया कि तीनों कश्मीरी छात्रों को फिर से गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक भी उन लोगों में शामिल थे। जिन्होंने तीनों कश्मीरी छात्रों को रिहा करने पर पुलिस पर नाराजगी जताई थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने भी इस मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से बात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है धारा सीआरपीसी की धारा 169? 

यह धारा तब लगाई जाती है जब जांचकर्ता अधिकारी को यह लगता है कि अदालत में पेश कर आरोपी की रिमांड हासिल करने के लिए सुबूत पर्याप्त नहीं हैं। जिसके तहत पुलिस के बुलाए जाने पर उन्हें पेश होना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed