फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All seven directors of Halal bank arrested in karnataka

कर्नाटक : ‘हलाल’ बैंक के सभी सातों निदेशक गिरफ्तार, मालिक फरार, हजारों निवेशक परेशान

Fri, 14 Jun 2019 05:14 AM IST
Avdhesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 14 Jun 2019 05:14 AM IST
विज्ञापन
All seven directors of Halal bank arrested in karnataka
arrest - फोटो : अमर उजाला
इस्लामिक बैंक और हलाल निवेशक कंपनी आई मॉनेटरी एडवाइडरी ज्वैलर्स (आईएमए) के सातों निदेशकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि  वे फर्म के वित्तीय संकट से अनभिज्ञ थे। निदेशकों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही मालिक मोहम्मद मंसूर खान ने एक मीटिंग में कई जगहों पर निवेश की चर्चा की थी। साथ ही उन्हें रमजान की लंबी छुट्टी लेने को कहा था। इसके बाद सीधे उन्हें खान के फरार होने की खबर मिली। 
विज्ञापन


फर्म निदेशकों को पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया था। साथ ही पुलिस ने जानकारी दी है कि उसने एक निदेशक के घर के नजदीक सफेद रंग की एसयूवी बरामद की है, जो खान की बताई जा रही है। इस पर पुड्डुचेरी का नंबर है और यह कुछ समय से यहां खड़ी हुई थी। 
विज्ञापन


मौलवी-उलमाओं ने करवाया था निवेश

मामला उजागर होने के बाद तीसरे दिन भी बड़ी तादाद में लोग शिवाजीनगर स्थित फर्म के दफ्तर पहुंचे। उन्होंने मालिक और निदेशकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। अब तक 26 हजार लोगों ने फर्म के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। निवेशकों के मुताबिक उन्हें कुछ मस्जिदों के उलेमा और मौलवियों ने आईएमए में पैसा लगाने को कहा था। उनका कहना है कि मौलवियों ने उन्हें पैसा सुरक्षित रहने का भरोसा दिया था। साथी ही बताया कि फर्म इस्लामिक दिशानिर्देशों के हिसाब से काम करती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  
हजारों निवेशक परेशान

इस बीच मंसूर खान के फरार होने और आत्महत्या की धमकी देने वाला ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद निवेशक बेहाल हैं। कर्नाटक सरकार ने बुधवार को जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी के गठन का एलान किया था। इस ऑडियो में मंसूर ने कहा है कि वह आत्महत्या कर रहा है क्योंकि नेताओं और अफसरों को रिश्वत देते-देत थक गया है। उसने कांग्रेस विधायक रोशन बेग पर 400 करोड़ रुपये लेकर वापस न लौटाने का आरोप भी लगाया है।


2006 में शुरू हुआ था हलाल बैंक

करीब 13 साल पहले मंसूर खान ने आईएमए नामक इस्लामिक बैंक और हलाल निवेशक कंपनी शुरू की। उसने लोगों को निवेश पर 14-18 फीसदी रिटर्न का वादा किया। फर्म में ज्यादातर निवेशक मुस्लिम हैं। खान ने ज्वैलरी, रियल एस्टेट, बुलियन ट्रेडिंग, फार्मेसी, पब्लिकेशन और शिक्षा में कारोबार फैला रखा था।  एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फर्म में करीब 10 हजार निवेशक हैं और उन्होंने 2,000 करोड़ रुपये का निवेश कर रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed