{"_id":"674f0dc78a5dbb1ec6013c9b","slug":"all-services-at-bangladesh-assistant-high-commission-agartala-will-remain-suspended-until-further-notice-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिपुरा: बांग्लादेश सहायक उच्चायोग ने स्थगित कीं वीजा और कांसुलर सेवाएं, सुरक्षा कारणों के चलते लिया फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
त्रिपुरा: बांग्लादेश सहायक उच्चायोग ने स्थगित कीं वीजा और कांसुलर सेवाएं, सुरक्षा कारणों के चलते लिया फैसला
Tue, 03 Dec 2024 07:27 PM IST
राहुल कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: राहुल कुमार
Updated Tue, 03 Dec 2024 07:27 PM IST
सार
Agartala: बांग्लादेश की ओर से यह घोषणा उसके देश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह द्वारा अगरतला स्थित सहायक उच्चायोग में जबरन घुसने के एक दिन बाद की गई।
विज्ञापन
बांग्लादेश सहायक उच्चायोग
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
त्रिपुरा की राजधानी अगरतला स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग ने सुरक्षा कारणों से अपनी वीजा और कांसुलर सेवाएं अगले आदेश तक स्थगित कर दी हैं। उच्चायोग के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बांग्लादेश की ओर से यह घोषणा उसके देश में हिंदू पुजारी चिन्मय कृष्ण दास की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे लोगों के एक समूह द्वारा अगरतला स्थित सहायक उच्चायोग में जबरन घुसने के एक दिन बाद की गई।
बांग्लादेश मिशन के प्रथम सचिव एम.डी. अल-अमीन ने कहा, सुरक्षा स्थिति को देखते हुए अगरतला स्थित बांग्लादेश सहायक उच्चायोग की वीजा समेत सभी सेवाएं अगले आदेश तक निलंबित रहेंगी। यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। पुलिस ने मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की है और घटना में कथित रूप से संलिप्तत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
पश्चिमी त्रिपुरा जिले के पुलिस अधीक्षक किरण कुमार के. ने बताया कि कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि तीन उपनिरीक्षकों को निलंबित किया गया है और एक पुलिस उपाधीक्षक को पुलिस मुख्यालय में रिपोर्ट करने को कहा गया है। भारत ने सोमवार को बांग्लादेश की सीमा से लगे त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में बांग्लादेश सहायक उच्चायोग के परिसर में जबरन घुसने की घटना को बेहद खेदजनक बताया है।