लालू यादव की अपील- भाजपा के खिलाफ एकजुट हो जाएं सभी गैर-सांप्रदायिक दल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने रविवार को कहा कि गैर-सांप्रदायिक दलों को भाजपा के खिलाफ एक एकजुट हो जाना चाहिए। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक लालू यादव ने कहा कि हाल ही में उत्तर प्रदेश विधान चुनाव के नतीजे इस बात को ओर इशारा कर रहे हैं कि सूबे में फासीवादी और उग्रवादी शक्तियां ताकतवर हो रही हैं।
लालू यादव ने कहा, ''मैं सभी गैर-सांप्रदायिक पार्टियों से अपील करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी जो कि भाजपा देश को बांटने का काम कर रही है, उसके खिलाफ जनहित और देशहित में सभी को एकजुट हो जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा, ''उत्तर प्रदेश में मायावती और मुलायम सिंह यादव को एक साथ आना चाहिए। हम लोग बिहार में एक होकर रह रहे हैं। बीजेपी का पूरा नाटक खत्म हो जाएगा। अब भाजपा वाले विकास की बात नहीं करते हैं।''
बता दें कि बिहार चुनाव से पहले जनता परिवार से विघटित हुए दलों को जोड़ने की कवायद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राजद सुप्रीमो लालू यादव ने की थी। 6 दलों को मिलाकर महागठबंधन बनाने की सारी कवायद उस वक्त धराशाई हुई, जब समाजवादी पार्टी ने एक झंडा एक निशान के फॉर्मूले को नकार दिया था। इससे पहले अनौपचारिक रूप से दिल्ली में हुई एक बैठक के बाद मुलायम सिंह यादव को महागठबंधन का मुखिया भी घोषित कर दिया गया था। बसपा सुप्रीमो मायावती से महागठबंधन में शामिल होने के लिए कहा गया था, जिसे उन्होंने सिरे से नकार दिया था।
योगी को अल्पसंख्यक और बहुजन एकदम पसंद नहीं : लालू
ब्यूरो/ पटना। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा है कि यूपी के मुख्यमंत्री को अल्पसंख्यक और बहुजन एकदम पसंद नहीं हैं। अखिलेश यादव के सीएम रहते अल्पसंख्यक और बहुजन समुदाय के लोग भी मुख्यमंत्री आवास चले जाते थे। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने उस घर में प्रवेश से पहले उसको गंगाजल से धुलवाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा बहुजनों का अपमान किया है। राजद प्रमुख ने कहा कि विगत एक दशक से ज्यादा वहां दलित/पिछड़ा एवं बहुजन वर्गों के मुख्यमंत्री रहे, इसलिए योगी ने सीएम आवास का शुद्धीकरण कराया है।
पटना में अपनी पार्टी की बैठक में लालू ने जमकर भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी और योगी के एजेंडे को बिहार में नहीं घुसने देंगे। लालू ने कहा कि यूपी चुनाव में जो हुआ सो हुआ, लेकिन अब वह चुप नहीं बैठेंगे। लालू ने कहा कि भाजपा को दिल्ली की कुर्सी से उतार कर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि इसके लिए वो सभी धर्मनिरपेक्ष दलों को एक साथ लाने के प्रयास में जुट रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव अगले साल किसी वक्त हो सकता है, समय कम है इसलिए मैं खुद नेताओं से बात करूंगा और उन्हें एक साथ लाऊंगा। नेता के सवाल पर लालू ने कहा कि हम जब बैठ जायेंगे तो नेता आपस में तय कर लेंगे।
2 मई से बोधगया में राजद का तीन दिवसीय शिविर
बैठक में राजद नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने भाजपा के खिलाफ कांग्रेस को आगे कर मजबूत मोर्चा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया। साथ ही नीतीश पर हमला जारी रखते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर राजद को अभी से किसी का नेतृत्व स्वीकार नहीं करनी चाहिए। बैठक में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव, प्रभुनाथ सिंह सहित राज्य के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।