{"_id":"5ff24bc98ebc3e3b6b55650f","slug":"all-samples-sent-to-nib-and-ncdc-to-detect-new-corona-virus","type":"story","status":"publish","title_hn":"वायरस के रूप का पता लगाने के लिए एनआइबी और एनसीडीसी भेजे गए सभी सैंपल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
वायरस के रूप का पता लगाने के लिए एनआइबी और एनसीडीसी भेजे गए सभी सैंपल
Mon, 04 Jan 2021 04:29 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Mon, 04 Jan 2021 04:29 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में ब्रिटेन से आने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या रविवार को बढ़कर 46 हो गई है। इन सभी मरीजों को एलएनजेपी अस्पताल के विशेष वार्ड में रखा गया है। कुल मरीजों में से 4 कोरोना के नए स्ट्रेन से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, रविवार को दिल्ली में ब्रिटेन से लौटने एक मरीज को लोकनायक के विशेष कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया है। दिल्ली सरकार द्वारा चलाए जा रहे घर-घर जांच अभियान में अब तक कुल 46 लोग संक्रमित पाए जा चुके थे।
विज्ञापन
नए स्ट्रेन की जांच के लिए इनमें से कुछ लोगों के सैंपल पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलाजी (एनआइबी) और कुछ के सैंपल जांच के लिए नेशनल कंट्रोल फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) केंद्र भेज दिए गए हैं। यहां जिनोम सीक्वेंसिंग जांच से वायरस के रूप का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद ही इस बात की पुष्टि हो सकेगी कि इनमें बिट्रेन में फैला नए स्ट्रेन वाले कोरोना वायरस का संक्रमण तो नहीं है। सभी 46 मरीजों के सैम्पल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। फिलहाल 35 लोगों की जांच के नतीजे आ गए हैं और इनमें से चार लोगो में कोरोना वायरस के ब्रिटेन में पाए गए नए रूप की पुष्टि हुई है।