कोरोना के खतरे के बीच भी हरकतों से बाज नहीं आ रहा पाक, दक्षेस देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंस में नहीं हुआ शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के खतरे से लड़ने के लिए जहां पूरी दुनिया एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद को आगे आ रही है, वहीं पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल के बाद बुधवार को आयोजित दक्षेस देशों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में वह शामिल नहीं हुआ।
विदेश मंत्रालय के मुताबिक इस बैठक में सभी दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग) देशों के वरिष्ठ व्यापार अधिकारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में हिस्सा लिया। मगर पाकिस्तान इसमें शामिल नहीं हुआ।
All SAARC (South Asian Association for Regional Cooperation) countries, except Pakistan, participated in the video conference: Ministry of External Affairs (MEA) https://t.co/caKTAuumaf
— ANI (@ANI) April 8, 2020
Impact of health issues such as #COVID19 on regional trade&measures to mitigate it was seen as new focus area for discussion in larger framework of trade facilitation in SAARC region. Need to enhance quantum of intra SAARC trade was highlighted:Anurag Srivastava,Spokesperson, MEA pic.twitter.com/kMHVD6P7KL
— ANI (@ANI) April 8, 2020
पिछले महीने 15 मार्च को पीएम मोदी ने पहल करते हुए सभी दक्षेस देशों के प्रतिनिधियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना वायरस से लड़ने पर चर्चा की थी। मगर पाक प्रधानमंत्री इमरान खान इसमें शामिल नहीं हुए थे। उनकी जगह स्वास्थ्य मामलों पर विशेष सहायक जफर मिर्जा ने वीडियो कॉन्फ्रेंंसिंग में हिस्सा लिया। दक्षेस देशों के वरिष्ठ व्यापार अधिकारियों ने बुधवार को यात्रा प्रतिबंध और कोरोना वायरस का सदस्य देशों के बीच व्यापार पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की थी।