फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All-party delegation met Union Home Minister rajnath singh demanded more funds for Kerala

राजनाथ सिंह से मिला सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल, केरल के लिए की ज्यादा धनराशि की मांग

Thu, 30 Aug 2018 04:33 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Thu, 30 Aug 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
All-party delegation met Union Home Minister rajnath singh demanded more funds for Kerala
rajnath singh
केरल में जिन जिलों में बाढ़ आई थी अब वहां जनजीवन पटरी पर लौटने लगा है। एक अनुमान के तहत इस बाढ़ में 20,000 करोड़ रुपए की संपत्ति से अधिक का नुकसान हुआ है। वैसे तो केरल की मदद के लिए दुनियाभर से हाथ उठे हैं। इसी कड़ी में  केरल के एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने आज केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की और उनसे अपील की कि वे बाढ़ प्रभावित राज्य को ज्यादा धनराशि मुहैया कराएं और विदेशी सहायता प्राप्त करने की इजाजत दें।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में शामिल कांग्रेस, माकपा, आरएसपी, केरल कांग्रेस (मणि) के 11 सांसद और एक निर्दलीय सांसद ने राजनाथ को केरल के मौजूदा हालात से अवगत कराया। राज्य में बीती एक सदी में आई सबसे भीषण बाढ़ में आठ अगस्त के बाद से अब तक 320 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व रक्षा मंत्री ए. के. एंटनी ने बैठक के बाद पत्रकारों को बताया, ‘पार्टी चाहे कोई भी हो, हम केरल के पुनर्निर्माण के लिए एकजुट हैं। हम ज्यादा धनराशि चाहते हैं। हमने गृह मंत्री से कहा है कि वह विदेशी सहायता प्राप्त करने पर लगी पाबंदी को खत्म करें। गृह मंत्री ने हमें आश्वस्त किया है कि वह विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से बात करेंगे।’ 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल में एंटनी, के.वी. थॉमस, के.सी. वेणुगोपाल, के. सुरेश, एंटो एंटनी, एम. के. राघवन (सभी कांग्रेस), पी. करुणाकरन और पी. के. बैजू (माकपा), एन. के. प्रेमचंद्रन (आरएसपी), जोस के. मणि (केरल कांग्रेस मणि) और जॉइस जॉर्ज (माकपा समर्थित निर्दलीय) शामिल थे।

इन नेताओं ने कहा कि मूल रूप से केरल के ही रहने वाले केंद्रीय पर्यटन मंत्री के. जे. अल्फांस प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ शामिल नहीं हो सके, क्योंकि वह चीन की यात्रा पर हैं।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के केरल दौरे के बाद केंद्र सरकार ने बाढ़ राहत कार्यों के लिए 600 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। 

बहरहाल, साल 2004 में तत्कालीन यूपीए सरकार की ओर से किए गए एक फैसले का हवाला देते हुए केंद्र ने कहा था कि वह प्राकृतिक आपदाओं के लिए किसी विदेशी मदद को स्वीकार नहीं करेगा। विदेश मंत्रालय का स्पष्टीकरण तब आया था जब मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने केरल के लिए 700 करोड़ रुपए की सहायता की पेशकश की थी।


शुरुआती अनुमान के मुताबिक, बारिश के कारण राज्य में करीब 20,000 करोड़ रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हालांकि, मुख्यमंत्री पी. विजयन ने कहा कि यह आंकड़ा इससे कहीं ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed