फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   all parties try to contest individual in uttar pradesh election 2017

यूपी इलेक्शन 2017: सियासी दोस्ती से बच रही बड़ी राजनीतिक पार्टियां

Sat, 20 Aug 2016 04:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 04:41 AM IST
विज्ञापन
all parties try to contest individual in uttar pradesh election 2017
डेमो पिक
यूपी में सत्ता हासिल करने के लिए बेताब सभी प्रमुख राजनीतिक दल अपने दम पर फतह चाहते हैं। गठबंधन की राजनीति से वह फिलहाल दूर रहने की राह पर कदम बढ़ा रहे हैं। पार्टियों की इस सोच को वैशाखी रहित राजनीति करने केतौर पर देखा जा रहा है। 
विज्ञापन


सत्ताधारी समाजवादी पार्टी अब अकेले दम पर चुनाव जीतने की बात कर रही है। खुद सीएम अखिलेश यादव ने दो दिन पहले ही साफ कर दिया कि उन्हें गठबंधन की जरूरत नहीं हैं। विकास के दम पर समर्थन मिलेगा और फिर सरकार बनाएंगे। दरअसल सपा की कुछ दिन पहले चौधरी अजित सिंह के रालोद के साथ दोस्ती की बात चली थी। बिहार के सीएम नीतिश कुमार की कोशिश से बिहार की तर्ज पर यूपी में महागंठबघन केप्रयास भी हुए थे। लेकिन सपा की तरफ से दोनों ही स्तर पर हाथ खींच लिया गया। 
विज्ञापन


बसपा शुरू से ही अकेला चलों की राह पर है। उसने अपने ज्यादातर उम्मीदवार भी घोषित कर दिए थे। कई माह पहले एक बार रालोद की तरफ से दोस्ती का प्रस्ताव देने की चर्चा थी। गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस के यूपी प्रभारी बनने के बाद भी चर्चा सामने आई थी कि कांग्रेस की तमन्ना बसपा से दोस्ती की है, लेकिन यह कोशिश कभी धरालत पर  नहीं आई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की कामयाब रथयात्रा, राहुल और सोनिया गांधी के सफल आयोजन केबाद अब पार्टी  ने अकेला चलो की राह पकड़ ली है। कांग्रेस प्रभारी गुलाम नबी आजाद और प्रदेशाध्यक्ष राजबब्बर का कहना है कि इस बार पार्टी  किसी दल से नहीं बल्कि सीधे जनता से दोस्ती करेगी। पार्टी नंबर बढ़ाने के लिए नहीं सरकार बनाने के लिए काम करेगी। गौरतलब है कि 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस  का रालोद से गठबंधन था। अब नहीं हैं। 
 

भाजपा भी अपने दम पर ताल ठोक रही है

all parties try to contest individual in uttar pradesh election 2017
डेमो पिक
भाजपा भी अपने दम पर ही चुनावी मैदान में ताल ठोक रही है। वह छोटे दलों से दोस्ती के बजाए विलय की पक्षधर हैं। अपना दल  से पहले से सियासी दोस्ती है, लेकिन फिलहाल विलय की बात चल रही है। रालोद से दोस्ती की बात काफी दिन ली, लेकिन पार्टी  में गठबंधन के विरोध के उठे स्वर के  बाद कदम पीछे खींच लिया।

 बसपा से अलग होकर नया दल बनाकर भाजपा से दोस्ती कारने की कोशिश में लगे रहे स्वामी प्रसाद मौर्य भी सफल नहीं हुए। भाजपा ने उन्हें  पार्टी में शामिल किया लेकिन दल बनाकर साथ रखने को हरीझंड़ी नहीं दी। भाजाप के प्रदेश प्रवक्ता चंद्रमोहन का कहना है कि लोकसभा पूर्व गठबंधन उनका अभी भी है। काफी अन्य जनाधार वाले लोग भाजपा से संपर्क साध रहे हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर आगे चुनाव लड़ सरकार बनाएगी।  भाजपा, सपा, कांग्रेस से दोस्ती की कोशिश परवान नहींचञऑने के बाद रालोद ने भी फिलहालललअब अकेला चलो की राह पर पकड़ ली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed