फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All Parties Rajya Sabha Candidate list, Congress, bjp, jdu, bjd, sapa, rjd

Rajya Sabha Election: राज्यसभा के लिए किस पार्टी ने कहां से किसे दिया टिकट, पढ़ें पूरी सूची एक जगह

Mon, 30 May 2022 10:40 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 30 May 2022 10:40 AM IST
सार

बता दें कि 10 जून को कुल 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है जिसमें भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

विज्ञापन
All Parties Rajya Sabha Candidate list, Congress, bjp, jdu, bjd, sapa, rjd
राज्यसभा। - फोटो : ANI

विस्तार

राज्यसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी समेत कई पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करना शुरू कर दिया है। बता दें कि 10 जून को कुल 57 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है जिसमें भाजपा ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। वहीं कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। वहीं समाजवादी पार्टी ने भी तीन उम्मीदवारों की सूची जारी की है। बिहार से आरजेडी और जेडीयू ने अपनी सूची जारी की है। बिहार में केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता आरसीपी सिंह का टिकट कटने से राजनीति तेज हो गई है। आइए जानतें हैं किस पार्टी ने कहां से किस उम्मीदवार को टिकट दिया है...

विज्ञापन


                                      भाजपा की सूची:  BJP Rajya Sabha Candidate List 2022 

 
राज्य उम्मीदवार
मध्य प्रदेश                                                        कविता पाटीदार                                                          
कर्नाटक निर्मला सीतारमण
  जग्नेश
महाराष्ट्र पीयूष गोयल
  अनिल सुखदेव बोंडे
  धनंजय महादिक
राजस्थान घनश्याम तिवारी
उत्तर प्रदेश लक्ष्मीकांत बाजपेई
  राधामोहन अग्रवाल
  सुरेंद्र सिंह तोमर
  बाबूराम निषाद
  दर्शना सिंह
  संगीता यादव
उत्तराखंड डॉ. कल्पना सैनी
बिहार सतीश चंद्र दुबे
  शंभू शरण पटेल
हरियाणा कृष्ण लाल पंवर
झारखंड आदित्य साहू


                                     कांग्रेस की सूची: Congress Rajya Sabha Candidate List 2022 
राज्य उम्मीदवार
छत्तीसगढ                                                                  राजीव शुक्ला, रंजीत रंजन
हरियाणा अजय माकन
कर्नाटक जयराम रमेश
मध्य प्रदेश विवेक तन्खा
महाराष्ट्र इमरान प्रतापगढ़ी
राजस्थान रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, प्रमोद तिवारी
तमिलनाडु पी चिदंबरम

                
                                   समाजवादी पार्टी: Sapa Rajya Sabha Candidate List 2022 
राज्य                                   उम्मीदवार                                                
उत्तर प्रदेश                 कपिल सिब्बल
  जावेद अली खान
  जयंत चौधरी(संयुक्त उम्मीदवार)

                                       जेडीयू: Jdu Rajya Sabha Candidate List 2022 
राज्य उम्मीदवार
बिहार खीरू महतो

                                       आरजेडी: Rjd Rajya Sabha Candidate List 2022 
राज्य उम्मीदवार
बिहार मीसा भारती
  डॉ. फैयाज अहमद
                                        
                               बीजू जनता दल: BJD Rajya Sabha Candidate List 2022 
राज्य उम्मीदवार
ओडिशा सुलाता देव
  मानस रंजन मंगराज
  निरंजन बिशी
  सस्मित पात्रा

कांग्रेस में बगावत के सुर
राज्यसभा के लिए सूची जारी होने के बाद कुछ कांग्रेसी नेता तो मौन हैं, लेकिन कुछ मुखर होते नजर आ रहे हैं। इसमें पहला नाम पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा का नाम है। 10 उम्मीदवारों के नामों का एलान होने के बाद उन्होंने ट्वीट कर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपनी बात कही। पवन खेड़ा ने ट्वीट किया, शायद मेरी तपस्या में ही कुछ कमी रह गई। उनके इस बयान को सीधे तौर पर पार्टी के फैसले के खिलाफ माना जा रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस नेता नगमा ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना
इसके बाद नगमा ने एक और ट्वीट के जरिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पर निशाना साधा है। नगमा ने लिखा, सोनिया जी ने कहने पर जब मैं 2003-04 में पार्टी में शामिल हुई थी, जब उन्होंने मुझे राज्यसभा भेजने के लिए कहा था। तब से 18 साल हो गए, लेकिन हमें मौका नहीं मिला। वहीं महाराष्ट्र से इमरान प्रतापगढ़ी को राज्यसभा भेजा जा रहा है। क्या मैं कम योग्य हूं?
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed