फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All industrial units of Ganga coast will be closed for three months due to Kumbh

महाकुंभ के चलते तीन महीने तक बंद रहेंगी गंगा किनारे की सभी औद्योगिक इकाइयां

Sun, 07 Oct 2018 01:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sun, 07 Oct 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
All industrial units of Ganga coast will be closed for three months due to Kumbh

महाकुंभ के दौरान हरिद्वार से लेकर इलाहाबाद तक गंगा किनारे स्थापित सभी 1100 औद्योगिक इकाइयों को तीन महीने के लिए बंद रखा जाएगा। यह फैसला शनिवार को मुख्य सचिव अनूप चंद पांडेय ने टेनरी संचालकों के साथ लखनऊ में हुई बैठक में लिया। उन्होंने टेनरी संचालकों से दो टूक कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का साफ निर्देश है कि 15 दिसंबर के बाद पूरे कुंभ मेले तक गंगा में एक बूंद भी औद्योगिक इकाइयों का प्रदूषित कचरा नहीं जाना चाहिए।

विज्ञापन



प्रदेश सरकार ने अभी तक गंगा किनारे की औद्योगिक इकाइयों को बंद करने का जो फैसला लिया था उसमें सिर्फ जाजमऊ में स्थापित 400 टेनरियों की तीन महीने तक बंदी शामिल थी। अब सरकार का रवैया और सख्त हो गया है। लखनऊ की बैठक में टेनरी संचालकों ने कहा कि टेनरियों का प्रदूषित पानी शोधित होने के बाद पाइप के जरिए सिंचाई के लिए जा रहा है, गंगा में इसे नहीं भेजा जाता है। टेनरी संचालकों ने कहा कि जिस प्लांट में टेनरियों का प्रदूषित पानी शोधित होता है, उसमें तीन नालों का पानी भी शोधित होने के लिए भेजा जाता है। ऐसे स्थिति में अक्सर पानी ओवरफ्लो होकर गंगा में बिना शोधन के चला जाता है। 

विज्ञापन


इस पर मुख्य सचिव ने तत्काल जल निगम अधिकारियों को तीनों नाले नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया। मुख्य सचिव बताया कि गंगा की सहायक नदियों के किनारे की औद्योगिक इकाइयों के लिए भी यह आदेश लागू होगा। काली नदी, नोन नदी, पांडु नदी गंगा में मिलती हैं। मुख्य सचिव ने कहा कि गंगा में किसी भी तरह का प्रदूषण 15 दिसंबर के बाद जाने के लिए प्रमुख सचिव पर्यावरण कल्पना अवस्थी, नगर विकास प्रमुख सचिव मनोज सिंह की जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

टेनरी संचालकों को 15 नंवबर तक का समय

15 नवंबर तक टेनरी संचालकों को अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि अभी गंगा किनारे जाजमऊ में जिस ट्रीटमेंट प्लांट की मरम्मत का काम चल रहा है, उसमें गिरने वाले नालों को बंद करने के बाद सिर्फ टेनरियों का कचरा ही शोधित होगा। ऐसी स्थिति में प्रदूषण नियंत्रण की टीम प्लांट और टेनरियों का निरीक्षण करेगी। उसके बाद फिर से टेनरी संचालकों के साथ सरकार बात करने के लिए बुलाएगी।

हरिद्वार से इलाहाबाद के बीच गंगा किनारे ये औद्योगिक इकाइयां स्थापित

पेपर मिल, शुगर मिल, डिस्टलरी (शराब की फैक्ट्री), डाइंग इंडस्ट्री, बैट्री उद्योग

इन शहरों में ज्यादा औद्योगिक इकाइयां

बिजनौर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, मुरादाबाद, फर्रुखाबाद, बिठूर कानपुर और इलाहाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed