फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All Indians in Syria are safe: Govt sources

Syria Crisis: सीरिया में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित, दूतावास पूरी तरह से सक्रिय; MEA ने जारी की एडवाइजरी

Sun, 08 Dec 2024 10:00 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 08 Dec 2024 10:00 PM IST
सार

Syria Crisis: भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीरिया में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। भारतीय दूतावास दमिश्क में पूरी तरह से सक्रिय है और अपने सभी नागरिकों के संपर्क में हैं।

विज्ञापन
All Indians in Syria are safe: Govt sources
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

सीरिया में इस्लामी विद्रोही समूहों के दमिश्क पर कब्जे के साथ बशर अल-असद सरकार का पतन हो चुका है। इस बीच, भारत सरकार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि सीरिया में सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। सूत्रों के मुताबिक, भारतीय दूतावास दमिश्क में पूरी तरह से सक्रिय है और सभी भारतीय नागरिकों के संपर्क में है। दूतावास ने भी यह बताया है कि वह भारतीय नागरिकों की मदद के लिए उपलब्ध है। 

विज्ञापन


विदेश मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
इससे पहले विदेश मंत्रालय ने सीरिया में भारतीय नागरिकों के लिए एक एडवाइजरी जारी की और कहा कि जो लोग वहां से निकल सकते हैं, वे जल्द से जल्द उपलब्ध वाणिज्यिक उड़ानों की मदद से बाहर निकल आएं। वहीं, अन्य लोगों से अनुरोध किया गया कि वहां रह रहे भारतीय अपनी सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से सावधानी बरतें और अनावश्यक आवाजाही से बचें। मंत्रालय ने एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर +963 993385973 भी जारी किया है।
विज्ञापन

 
सीरिया में 90 भारतीय नागरिक
आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, सीरिया में करीब 90 भारतीय नागरिक हैं, जिनमें से 14 संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में कार्यरत हैं। सूत्रों ने का, हमारा दूतावास दमिश्क में चालू है और दूतावास सभी भारतीय नागरिकों से संपर्क बनाए हुए है और वे सुरक्षित हैं। 

अल-असद परिवार के 50 साल के शासन का अंत
आज सीरिया की सरकार के पतन के बाद विद्रोही समूहों ने राजधानी दमिश्क पर नियंत्रण पा लिया। खबरों के मुताबिक, बशर अल-असद देश छोड़कर किसी अज्ञात स्थान पर चले गए। यह घटनाक्रम उनके परिवार के पचास साल के शासन का अंत माना जा रहा है। सीरिया साल 2011 से गृह युद्ध का सामना कर रहा है। 2011 में सीरिया की खुफिया एजेंसी द्वारा दारा शहर में स्कूल के छात्रों के उत्पीड़न के बाद देशभर में प्रदर्शन हुए थे। जिसने बाद में गृह युद्ध का रूप ले लिया। 

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed