महाराष्ट्र: कोविड निगेटिव रिपोर्ट होने पर ही प्रवेश को लेकर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने मांगा स्पष्टीकरण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने महाराष्ट्र सरकार के उस फैसले को लेकर तत्काल स्पष्टीकरण मांगा है, जिसमें राज्य सरकार ने बिना कोविड-19 रिपोर्ट के चार राज्यों से आने वाले लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाया है। ट्रांसपोर्ट कांग्रेस ने कहा है कि राज्य सरकार चालकों के आवागमन, व्यावसायिक वाहनों के क्रू सदस्यों को लेकर तुरंत स्पष्टीकरण उपलब्ध कराए। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को दिल्ली, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों के राज्य में प्रवेश के लिए कोविड-19 निगेटिव रिपोर्ट पेश करना अनिवार्य कर दिया था।
Maharastra: All India Motor Transport Congress seeks 'urgent clarification' from the state govt regarding movement of drivers, crew members of commercial vehicles in light of its order to allow only people with negative COVID-19 test report to enter into Maharashtra.
— ANI (@ANI) November 24, 2020