{"_id":"58e70ca84f1c1b4a3e5b89c7","slug":"all-india-cabin-crew-association-says-gaikwad-is-will-continue-to-be-risk-to-flight-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"क्रू एसोसिएशन ने कहा, शिवसेना MP उड़ान सुरक्षा के लिए हैं खतरनाक","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
क्रू एसोसिएशन ने कहा, शिवसेना MP उड़ान सुरक्षा के लिए हैं खतरनाक
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
Updated Fri, 07 Apr 2017 10:54 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना सांसद रवीन्द्र गायकवाड़
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयर इंडिया के स्टाफ की पिटाई करने वाले शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। गुरुवार को संसद में उनके बयान के बाद ऑल इंडिया केबिन क्रू एसोसिएशन ने कहा है कि उड़ान सुरक्षा के मद्देनजर गायकवाड़ खतरनाक हैं और रहेंगे। उन्हें वापस हवाई यात्रा करने की अनुमति देने के बार में सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए।
एसोसिएशसन का कहना है कि गायकवाड़ जबतक एयर इंडिया के स्टाफ से बिना शर्त के माफी नहीं मांगते हैं तबतक उन्हें हवाई यात्रा करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही उनसे लिखित रूप में लेना चाहिए कि वह भविष्य में सभी मानडंडों का पालन करेंगे।
बताते चलें कि शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ एयरलाइंस द्वारा लगाए गए बैन पर लोकसभा में विमानन मंत्री अशोक गजपति राजू के बयान के बाद खूब हंगामा बरपा। स्थिति एक वक्त ऐसी हो गई कि केंद्र सरकार में मंत्री शिवसेना सांसद अनंत गीते गुस्से में विमानन मंत्री की ओर बढ़ते नजर आए। गीते चीख-चीखकर कह रहे थे कि अब किसी विमान को मुंबई से उड़ान नहीं भरने देंगे। वहीं इस सारे वाक्ये के बाद शिवसेना सांसदों ने प्रेस कान्फ्रेंस में भी अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन
शिवसेना सांसद और पार्टी प्रवक्ता संजय राउत ने कहा कि हमने इस मुद्दे पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह से बात की है उन्होंने इसे जल्द सुलझाने का आश्वासन दिया है। हमें उन पर पूरा यकीन है, वह जल्द ही इसका कोई हल निकाल लेंगे।
वहीं जब राउत से इस संबंध में पूछा गया कि क्या वह 10 तारीख को होने वाली एनडीए की बैठक में शामिल होंगे तो उनका कहना था कि हम बैठक में शामिल नहीं होंगे। राउत ने जोर देकर कहा कि वह ऑन रिकार्ड बयान दे रहे हैं और पार्टी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की ओर से यह बयान दे रहे हैं कि अगर दस तारीख से पहले यह मामला नहीं सुलझा तो उनकी पार्टी एनडीए की किसी बैठक में शामिल नहीं होगी। हालांकि इस मुद्दे पर खुद आरोपी सांसद गायकवाड़ ने चुप्पी साध ली।
जब मीडिया ने उनसे सवाल करना चाहा तो उन्होंने कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। वहीं मंत्रियों की आपसी झड़प पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि यह दोनों मंत्रियों के बीच का मामला था जिसे मिल बैठ कर सुलझा लिया गया है। इसी बीच इस मुद्दे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन और नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू और राज्यमंत्री मंत्री जयंत सिन्हा के बीच बैठक चल रही है।

गायकवाड़ ने विमानन मंत्री को ठहराया था जिम्मेदार
संसद में बोलते रविंद्र गायकवाड़
शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने अपने ऊपर लगाए हवाई यात्रा बैन के लिए विमानन मंत्री को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर अशोक गजपति राजू ने कहा कि बैन में सरकार का कोई भी हस्तक्षेप नहीं है, कानून अपना काम कर रहा है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विमानन मंत्री ने जैसे ही यह स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है, उसके बाद अनंत गीते और अन्य शिवसेना सांसद विमानन मंत्री की ओर लपकते दिखे। हालात बीजेपी के वरिष्ठ नेता एसएस अहलूवालिया और गृह मंत्री राजनाथ सिंह के हस्तक्षेप के बाद हालात जल्द ही संभल गए।
अहलूवालिया विमानन मंत्री को अपने कक्ष में ले गए। वहीं, राजनाथ ने अनंत गीते को बात कर समझाया। स्थिति को शांत करने के लिए लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने गृह मंत्री, नागरिक उड्डयन मंत्री, गीते और अन्य शिवसेना के सांसदों के साथ बैठक की।
मालूम हो कि शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ पर एयर इंडिया के कर्माचारी की चप्पल से पिटाई करने का आरोप है। इस घटना के बाद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ सभी एयरलाइंस ने कार्रवाई करते हुए हवाई यात्रा पर बैन लगा दिया है।