फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   US President Donald Trump Urges all Civilized Nations to end Syria Bloodshed

ट्रंप ने कहा, सीरिया में रक्तपात रोकने के लिए साथ आएं सभी 'सभ्य देश'

Fri, 07 Apr 2017 08:40 AM IST
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र
amarujala.com- Written by: राघवेंद्र मिश्र Updated Fri, 07 Apr 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
US President Donald Trump Urges all Civilized Nations to end Syria Bloodshed
trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को कहा कि सीरिया में रक्तपात रोकने के लिए "सभी सभ्य राष्ट्र" को साथ आना चाहिए। 4 अप्रैल को हुए केमिकल हमले के बाद अमेरिका ने सीरिया पर एक के बाद एक 50 क्रूज मिसाइलें दागी हैं। 

विज्ञापन


फ्लोरिडा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान ट्रंप ने कहा, सीरियाई तानाशाह बशर अल-असद ने रासायनिक हमले करके मासूमों की जान ली। इसमें कम से कम 70 लोगों की जान गई, जिनमें 11 बच्चे थे।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप ने सीरियाई संदिग्ध रसायनिक हमले के लिए सीरिया के राष्ट्रपति बसर-अल-असद और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने असद सरकार पर नागरिकों पर जहरीली गैस के हमले किये और 'रेड लाइन' पार जाने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सीरिया और असद के प्रति उनके व्यवहार में बदलाव आया है, लेकिन उन्होंने अभी कोई संकेत नहीं दिया कि वह कैसे जवाब देंगे। ट्रम्प ने कहा कि हमले करीब 70 लोग मारे गए, जिनमें कई बच्चे भी शामिल है। उन्होंने कहा कि उनके पूर्ववर्ती अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने असद को हथियार इस्तेमाल करने के मामले में कई सीमायें पार की हैं। 


बता दें कि इसके पहले सुरक्षा परिषद कि बैठक के दौरान संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निकी हेली ने भी सीरिया में हुए रसायनिक हमले की निंदा करते हुए कहा था कि अगर सुरक्षा परिषद रसायनिक हमले पर कार्रवाई नहीं करता तो अमेरिका को अपने स्तर पर इस पर कड़ा कदम उठाना पड़ेगा।

निक्की ने कहा था कि जब-जब सुरक्षा परिषद अपनी जिम्मेदारियां पूरा करने में नाकामयाब रहता है तब अमेरिका को अपने स्तर पर कदम उठाना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed