फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All guilty in hospital fire should be punished: Nadda

भुवनेश्वर अस्पताल में आग के सभी दोषियों को मिलेगी सजा - जेपी नड्डा

Thu, 20 Oct 2016 02:03 AM IST
एजेंसी/ भुवनेश्वर
एजेंसी/ भुवनेश्वर Updated Thu, 20 Oct 2016 02:03 AM IST
विज्ञापन
All guilty in hospital fire should be punished: Nadda
उड़ीसा में भुवनेश्वर के सम अस्पताल में लगी आग के बाद सुरक्षा व्यवस्था में गंभीर कमी का जायजा लेते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने बताया कि इस घटना के जिम्मेदार सभी दोषियों को सजा मिलेगी। अस्पताल का मुआयना करने आए जेपी नड्डा ने कहा कि यह काफी चौंकाने वाली और चिंताजनक घटना है। उन्होंने कहा कि अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था में कुछ कमियां हैं जिसे व्यवस्थित करने की जरूरत है। 
विज्ञापन


राज्य सरकार को इस बाबत आवश्यक कदम उठाने की मांग करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लोगों का विश्वास दुबारा से कायम करना होगा। उन्होंने घटना के लिए जिम्मेंदार लोगों को सजा मिलने की बात कही। इसके अलावा मंत्री नड्डा ने अस्पताल में आग लगने से घायल हुए लोगों का हालचाल जानने के लिए एम्स, कैपिटल अस्पताल, एएमआरआई अस्पताल समेत केएमआईएस का भी दौरा किया। 
विज्ञापन


नड्डा ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ इस बारे में चर्चा की और घायलों के इलाज से संबंधित हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मरीजों का उचित इलाज हमारी प्राथमिकता है। नड्डा के मुताबिक राज्य सरकार ने दुर्घटना की जांच के लिए एक पैनल का गठन किया है। राज्य सरकार को अस्पतालों में आग से सुरक्षा के उपायों की व्यवस्था करनी चाहिए। स्वास्थ्य मंत्री के साथ पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी मौके पर मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed