फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All five National People''s Party MLAs join ruling NPF in Nagaland

नगालैंड में एनपीपी का एनपीएफ के साथ विलय: सभी पांच विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल; अब किसके कितने विधायक?

Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
निर्मल कांत पीटीआई, कोहिमा।
पीटीआई, कोहिमा। Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
सार

नगालैंड की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। एनपीपी के सभी पांच विधायक एनपीएफ में शामिल हो गए, जिससे सत्तारूढ़ दल के पास 39 विधायक हो गए हैं। आखिर इस बदलाव का राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में। 

विज्ञापन
All five National People''s Party MLAs join ruling NPF in Nagaland
नगा पीपुल्स फ्रंट में शामिल हुए एनपीपी के सभी पांच विधायक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स

विस्तार

नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सभी पांच विधायक गुरुवार को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में शामिल हो गए। इसके साथ ही 60 सदस्यों वाली नगालैंड विधानसभा में सत्तारूढ़ एनपीएफ की संख्या 39 हो गई है। यह जानकारी विधानसभा सचिवालय के एक बयान में दी गई।
विज्ञापन


सत्तारूढ़ पार्टी ने देर रात जारी बयान में कहा कि विधायक दीमापुर में एनपीएफ में शामिल हुए। इस दौरान एनपीएफ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो मौजूद थे। पार्टी के महासचिव अचुम्बेमो किकॉन और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा में करोड़ों की हेराफेरी: पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापे; क्या ममता को भी भेजे गए पैसे?
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन-कौन विधायक एनपीएफ में शामिल हुए?
नगालैंड विधानसभा सचिवालय के पार्टी से जुड़े संशोधित बयान में पांचों विधायकों के नाम दिए गए हैं। इनमें एनपीपी की प्रदेश अध्यक्ष और मोका विधायक ए. न्याम्नी कोन्याक शामिल हैं। अर्काकोंग के विधायक नुक्लुतोशी भी एनपीएफ में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, सियोचुंग-सितिमी के विधायक सी. किपिली संगतम भी एनपीएफ में शामिल हुए। कोहिमा के विधायक त्सेलहौतुओ रुत्सो ने भी एनपीएफ का दामन थामा है। थोनोकन्यू के विधायक बेनेई एम. लमथियू भी एनपीएफ में शामिल हुए हैं। 

विधानसभा के बुलेटिन के अनुसार, पांचों विधायकों ने संविधान की दसवीं अनुसूची की संबंधित प्रावधानों के तहत एनपीएफ में विलय की जानकारी दी थी। इसमें विलय की तारीख 1 अक्तूबर दर्ज की गई है। विधानसभा सचिव ख्रुओहितुओनुओ रियो ने इस बुलेटिन को जारी किया।


मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने क्या कहा?
पिछले साल एनडीपीपी के विधायकों के एनपीएफ में शामिल होने के बाद एनपीएफ सत्तारूढ़ गठबंधन के ज्यादातर विधायकों को अपने साथ ला चुका है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एनपीपी के विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा, एनपीएफ में शामिल होने का उनका फैसला नगा लोगों की आकांक्षाओं को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी।

नगालैंड विधानसभा में किसके पास कितने विधायक?
इस सियासी बदलाव के बाद नगालैंड विधानसभा में एनपीएफ के 39 विधायक हैं। भाजपा के 12 विधायक हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो विधायक हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के दो विधायक हैं। जनता दल (यूनाइटेड) का एक विधायक है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed