{"_id":"6abe9f585d80794b4e0b8244","slug":"all-five-national-people-s-party-mlas-join-ruling-npf-in-nagaland-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगालैंड में एनपीपी का एनपीएफ के साथ विलय: सभी पांच विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल; अब किसके कितने विधायक?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नगालैंड में एनपीपी का एनपीएफ के साथ विलय: सभी पांच विधायक सत्तारूढ़ दल में शामिल; अब किसके कितने विधायक?
Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
निर्मल कांत
पीटीआई, कोहिमा।
पीटीआई, कोहिमा।
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 01 Oct 2026 11:28 PM IST
सार
नगालैंड की सियासत में बड़ा बदलाव हुआ है। एनपीपी के सभी पांच विधायक एनपीएफ में शामिल हो गए, जिससे सत्तारूढ़ दल के पास 39 विधायक हो गए हैं। आखिर इस बदलाव का राज्य की राजनीति पर क्या असर पड़ेगा? पढ़िए इस रिपोर्ट में।
विज्ञापन
नगा पीपुल्स फ्रंट में शामिल हुए एनपीपी के सभी पांच विधायक
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक/एक्स
विस्तार
नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के सभी पांच विधायक गुरुवार को नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) में शामिल हो गए। इसके साथ ही 60 सदस्यों वाली नगालैंड विधानसभा में सत्तारूढ़ एनपीएफ की संख्या 39 हो गई है। यह जानकारी विधानसभा सचिवालय के एक बयान में दी गई।
सत्तारूढ़ पार्टी ने देर रात जारी बयान में कहा कि विधायक दीमापुर में एनपीएफ में शामिल हुए। इस दौरान एनपीएफ के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो मौजूद थे। पार्टी के महासचिव अचुम्बेमो किकॉन और अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें: बंगाल में दुर्गा पूजा में करोड़ों की हेराफेरी: पूर्व मंत्री के ठिकानों पर छापे; क्या ममता को भी भेजे गए पैसे?
विज्ञापन
कौन-कौन विधायक एनपीएफ में शामिल हुए?
नगालैंड विधानसभा सचिवालय के पार्टी से जुड़े संशोधित बयान में पांचों विधायकों के नाम दिए गए हैं। इनमें एनपीपी की प्रदेश अध्यक्ष और मोका विधायक ए. न्याम्नी कोन्याक शामिल हैं। अर्काकोंग के विधायक नुक्लुतोशी भी एनपीएफ में शामिल हुए हैं। इसके अलावा, सियोचुंग-सितिमी के विधायक सी. किपिली संगतम भी एनपीएफ में शामिल हुए। कोहिमा के विधायक त्सेलहौतुओ रुत्सो ने भी एनपीएफ का दामन थामा है। थोनोकन्यू के विधायक बेनेई एम. लमथियू भी एनपीएफ में शामिल हुए हैं।
विधानसभा के बुलेटिन के अनुसार, पांचों विधायकों ने संविधान की दसवीं अनुसूची की संबंधित प्रावधानों के तहत एनपीएफ में विलय की जानकारी दी थी। इसमें विलय की तारीख 1 अक्तूबर दर्ज की गई है। विधानसभा सचिव ख्रुओहितुओनुओ रियो ने इस बुलेटिन को जारी किया।
मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने क्या कहा?
पिछले साल एनडीपीपी के विधायकों के एनपीएफ में शामिल होने के बाद एनपीएफ सत्तारूढ़ गठबंधन के ज्यादातर विधायकों को अपने साथ ला चुका है। मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने एनपीपी के विधायकों का पार्टी में स्वागत किया। उन्होंने कहा, एनपीएफ में शामिल होने का उनका फैसला नगा लोगों की आकांक्षाओं को दिखाता है। उन्होंने कहा कि इससे पार्टी और मजबूत होगी।
नगालैंड विधानसभा में किसके पास कितने विधायक?
इस सियासी बदलाव के बाद नगालैंड विधानसभा में एनपीएफ के 39 विधायक हैं। भाजपा के 12 विधायक हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो विधायक हैं। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले) के दो विधायक हैं। जनता दल (यूनाइटेड) का एक विधायक है। इसके अलावा चार निर्दलीय विधायक हैं।