फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   All eight accused arrested in the gang rape case of a woman in Pushpak Express

कार्रवाई: पुष्पक एक्सप्रेस में महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में सभी आठ आरोपी गिरफ्तार

Tue, 12 Oct 2021 03:05 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 12 Oct 2021 03:05 AM IST
सार

पुलिस उपायुक्त (सरकारी रेलवे पुलिस) मनोज पाटिल ने कहा, लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में सामूहिक दुष्कर्म के मामले में एक अधिकारी ने पहले इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
All eight accused arrested in the gang rape case of a woman in Pushpak Express
Arrest - सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में इगतपुरी और कसारा रेलवे स्टेशनों के बीच लूटपाट और 20 वर्षीय एक महिला के साथ किए गए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना शुक्रवार रात हुई थी। आरोपी मुंबई आ रही ट्रेन में इगतपुरी स्टेशन से चढ़े। यह अपराध तब हुआ जब ट्रेन घाट खंड से गुजर रही थी।

विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (जीआरपी) मनोज पाटिल के अनुसार एक अधिकारी ने पहले इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था। लेकिन अब सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रकाश उर्फ पाक्या दामू पारधी (20), अरशद शेख (19), अर्जुन उर्फ पाव्या सुभाष सिंह परदेशी (20), किशोर नंदू सोनवाने उर्फ कालिया (25), काशीनाथ रामचंद्र तेलम काश्या (23), आकाश शेनोर उर्फ आक्या (20), धनंजय भगत उर्फ गुड्डू (19) और राहुल आडोले उर्फ राहुल्या (22) के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पाटिल ने बताया कि इनमें से चार आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है, जबकि चार के खिलाफ अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं है। मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपियों ने 16 यात्रियों से नकदी लूटी और नौ मोबाइल फोन छीन लिए थे। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हाल में ही शादी हुई थी और वह अपने पति के साथ मुंबई रहने जा रही थी। उसके पति ने जब पत्नी को बचाने की कोशिश की तो आरोपियों ने उस पर हमला किया। जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 395 (डकैती), 376 (डी)-सामूहिक दुष्कर्म के तहत मामला दर्ज किया है।


ट्रेन में लूटपाट से पहले आरोपियों ने पिया था गांजा
सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के एक अधिकारी के अनुसार, ट्रेन में चढ़ने से पहले आरोपियों ने गांजा का सेवन किया था। हालांकि आरोपियों की ट्रेन में लूटपाट की योजना नहीं थी। लेकिन, ट्रेन में चढ़ने के बाद आरोपियों में से एक ने चाकू दिखा कर एक यात्री का सामान लूटने की कोशिश की। भयभीत यात्री ने उन्हें नकदी दे दी। इससे उनका हौसला बढ़ गया और उन्होंने अन्य यात्रियों को भी चाकू दिखा कर धमकाने का प्रयास किया। उन्हें लगा था कि अंधेरे में उनकी पहचान नहीं हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed