फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All district borders sealed, no inter-district transportation allowed in Maharashtra

कोरोना का कहर: सीएम उद्धव ठाकरे ने पूरे महाराष्ट्र में लगाया कर्फ्यू, सीमाएं सील लेकिन जरूरत की दुकानें रहेंगी खुली

Mon, 23 Mar 2020 06:04 PM IST
ललित फुलारा न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Mon, 23 Mar 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
All district borders sealed, no inter-district transportation allowed in Maharashtra
सीएम उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI

चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस भारत में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना से रोकथाम के लिए पूरे सूबे में कर्फ्यू लगा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस महामारी को अभी नहीं रोका गया तो यह हाथ से निकल सकती है।  उन्होंने कहा कि हम कोरोना वायरस को लेकर एक निर्णायक चरण में है जो कि टर्निंग प्वॉइंट हो सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए पूरे महाराष्ट्र के सभी जिले की सीमाओं को सील करने का आदेश दिया है। सूबे में धारा 144 लगा दी गई है और पांच लोगों से ज्यादा के इकट्ठा होने पर प्रतिबंध लगाया गया है। सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा कि लोग नहीं मान रहे हैं जिसकी वजह से हमें मजबूरन सूबे में कर्फ्यू लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, इस बीच सूबे में परचून की दुकानें, फूड स्टोर और दवा की दुकानें खुली रहेंगी। उद्धव ठाकरे ने लोगों से अपील की है कि वो इसे लेकर चिंतित न हों क्योंकि सूबे में लोगों के जरूरत की दुकानें खुली रहेंगी।

बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र को लॉक डाउन किया गया था लेकिन उसके बाद भी लोग अपने घरों से बाहर निकल रहे थे। इसके बाद सूबे के सीएम ने कर्फ्यू लगाने का आदेश जारी किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू के दौरान सूबे में सभी पूजाघर और पूजा के स्थान बंद रहेंगे और मंदिरों में केवल पूजारियों को ही पूजा की अनुमति होगी। गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च को पूरे देशभर में जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी ताकि कोरोना वायरस से बचा जा सके। कोरोना को लेकर देशभर के कई राज्यों को लॉक डाउन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed