{"_id":"59a6a2804f1c1b18278b4837","slug":"all-bogies-of-doon-express-got-separated-from-the-engine","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन से अलग हुए दून एक्सप्रेस के सभी कोच, बड़ा हादसा टला ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
इंजन से अलग हुए दून एक्सप्रेस के सभी कोच, बड़ा हादसा टला
amarujala.com- presented by: संदीप भट्ट
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद रेल खंड पर बुधवार दोपहर में अप दून एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त होने से बच गई। इंजन की कपलिंग टूटने से ट्रेन के सारे डिब्बे छोड़ कर इंजन एक किलोमीटर आगे बढ़ गया । ट्रेन के डिब्बे अलग होते ही कुछ दूर जा कर झटका खा कर रुक गए ।
इस दौरान यात्रियों के बीच अनहोनी की आशंका से अफरा - तफरी मच गई। कई यात्रियों को मामूली चोटें भी आई। रेल रूट बाधित हो गया। कई ट्रेनों का इधर - उधर स्टेशनों पर परिचालन प्रशासन को रोकना पड़ा।
अप हावड़ा से चल कर देहरादून जाने वाली ट्रेन का खेतासराय रेलवे स्टेशन पर ठहराव नहीं है। दोपहर 1 बज कर 10 मिनट पर ट्रेन खेतासराय प्लेटफार्म से गुजरी तो ठीक थी खेतासराय के आउटर पार करते ही ट्रेन के इंजन की कपलिंग टूट गई। जिससे इंजन सभी डिब्बे से अलग हो गया ।
विज्ञापन
गेट नम्बर 56 सी पर तैनात गेटमैन हीरालाल ने इंजन और डिब्बे को अलग होते देखा तो क्रासिंग पर यात्रियों को सतर्क करते हुए खेतासराय स्टेशन पर सूचना दी । इंजन को छोड़कर सारे डिब्बे गेट नम्बर 56 सी पर आ कर रुक गए उधर इंजन एक किलोमीटर आगे तक उसरहता रेलवे क्रासिंग तक चला गया ।
रेलकर्मी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे तो देखा की इंजन और डिब्बे को जोड़ने वाली कपलिंक टूटी हुई है । दोपहर 2 बजकर 20 पर शाहगंज से इंजन आया तो ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई।