फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All Assam Students Union says if PM modi comes to inaugurate Khelo India program big demonstration

असम: आसू ने दी चेतावनी, कहा- पीएम 'खेलो इंडिया' का उद्घाटन करने आएंगे तो होगा बड़ा प्रदर्शन

Sun, 29 Dec 2019 06:36 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: देव कश्यप Updated Sun, 29 Dec 2019 06:36 PM IST
विज्ञापन
All Assam Students Union says if PM modi comes to inaugurate Khelo India program big demonstration
प्रदर्शन करते असमिया छात्र (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

नागरिकता संशोधन कानून और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर को लेकर असम में शुरुआत से ही बड़े स्तर पर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच असम की ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) ने रविवार को एक चेतावनी दी है। आसू ने कहा कि 10 जनवरी को गुवाहाटी में खेलो इंडिया का उद्घाटन करने अगर पीएम मोदी आएंगे तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


आसू अध्यक्ष डी कुमार नाथ ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत और श्रीलंका के बीच पांच जनवरी को गुवाहाटी में होने वाले टी-20 मैच और 10 जनवरी से 22 जनवरी तक चलने वाले ‘खेलो इंडिया’ पर संगठन करीबी नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, संशोधित नागरिकता कानून आने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार राज्य में संभवत: आने वाले हैं। अगर वह ‘खेलो इंडिया’ में आएंगे तो व्यापक तौर पर विरोध प्रदर्शन होगा। हालांकि, उन्होंने इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा की पुष्टि होने के बाद आने वाले दिनों में इसकी जानकारी साझा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नाथ ने कहा, मोदी और भाजपा असम को बर्बाद करने की योजना बना रहे हैं लेकिन हम चुप नहीं बैठेंगे। सीएए के खिलाफ लंबी लड़ाई होगी। हम सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और हमारा इसमें पूरा विश्वास है। लोकतांत्रिक लड़ाई भी साथ-साथ चलती रहेगी। इस कानून को तत्काल वापस लिए जाने की मांग के साथ आसू के मुख्य सलाहकार एस कुमार भट्टाचार्य ने कहा कि इस आंदोलन से लोगों का ध्यान हटाने की सरकार की कोशिशों का संगठन अवलोकन करेगा।

उन्होंने कहा, आने वाले दिनों में गुवाहाटी में दो खेल होने जा रहे हैं। पहला पांच जनवरी को क्रिकेट मैच और उसके बाद ‘खेलो इंडिया’। हम दोनों पर करीबी नजर बनाए हुए हैं। छात्र नेता ने यह भी पूछा कि असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल अपने उस बयान का स्रोत बताएं जिसमें उन्होंने कहा था कि सिर्फ गिनती के हिंदू बांग्लादेशियों को नागरिकता संशोधन अधिनियम से राज्य में लाभ मिलेगा।


मुख्यमंत्री ने 14 दिसंबर को कहा था कि वह उचित समय पर वास्तविक संख्या का खुलासा करेंगे। आसू के महासचिव लुरीनज्योति गोगोई ने असम के वित्त मंत्री हेमंत बिश्वशर्मा के आंकड़े पर भी सवाल किया। उन्होंने आरोप लगाया कि शर्मा राज्य में रह रहे अवैध हिंदू बांग्लादेशी लोगों के बारे में अलग-अलग आंकड़े दे रहे हैं। उन्होंने कहा, सरकार भ्रमित करने वाले आंकड़े दे रही है। कभी वह कहती है चार लाख, कभी पांच लाख और कभी 10 लाख। वह कह रहे हैं कि उन्हें यह संख्या एनआरसी से मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed