{"_id":"6399b951a255f70c8045f874","slug":"all-agencies-have-swung-into-action-to-mitigate-congestion-at-major-airports-scindia","type":"story","status":"publish","title_hn":"विमानन मंत्री बोले: प्रमुख हवाई अड्डों पर कम हो रही भीड़, पिछले 24-36 घंटों में हरकत में आ गईं सभी एजेंसियां","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
विमानन मंत्री बोले: प्रमुख हवाई अड्डों पर कम हो रही भीड़, पिछले 24-36 घंटों में हरकत में आ गईं सभी एजेंसियां
Wed, 14 Dec 2022 05:26 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 Dec 2022 05:26 PM IST
सार
विमानन मंत्री ने आगे कहा, पिछले 24-36 घंटों में सभी एजेंसियां प्रमुख हवाई अड्डों पर प्रत्येक चेकपॉइंट पर भीड़ को कम करने के लिए कार्रवाई में जुट गई हैं। बेंगलुरु में दो अतिरिक्त एक्स-रे मशीनों का संचालन शुरू किया गया है।
विज्ञापन
Civil Aviation Minister Jyotiraditya Scindia, in Delhi
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार को कहा कि सभी प्रमुख हवाई अड्डों पर भीड़ को कम करने के लिए पिछले चौबीस से छत्तीस घंटों में सभी एजेंसियां हरकत में आ गई हैं।
विज्ञापन
सिंधिया ने कहा, टर्मिनल-3 (टी3) पर एंट्री पॉइंट्स और चेक-इन काउंटर्स पर भीड़ कम हो गई है। सिक्योरिटी होल्ड एरिया में चार अतिरिक्त एक्स-रे मशीनें लगाई गई हैं। वेटिंग का समय दिखाने वाले डिस्प्ले बोर्ड भी लगाए गए हैं। सीआईएसएफ कर्मियों की तैनाती पहले ही शुरू हो चुकी है। अगले कुछ दिनों में इसमें भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री ने एक लिंक्डइन पोस्ट में कहा, इन कदमों का बेंगलुरु और मुंबई हवाई अड्डों पर भी अनुकरण किया जाएगा। हवाई यात्रियों ने हाल ही में विशेष रूप से दिल्ली के टर्मिनल-3 पर लंबे समय तक प्रतीक्षा करने की शिकायत की थी। इसके बाद से अधिकारी भीड़भाड़ को कम करने के लिए कदम उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विमानन मंत्री ने आगे कहा, पिछले 24-36 घंटों में सभी एजेंसियां प्रमुख हवाई अड्डों पर प्रत्येक चेकपॉइंट पर भीड़ को कम करने के लिए कार्रवाई में जुट गई हैं। बेंगलुरु में दो अतिरिक्त एक्स-रे मशीनों का संचालन शुरू किया गया है।
सिंधिया ने आगे कहा, यह देखकर खुशी हो रही है कि घरेलू यात्रियों का यातायात कोविड के पहले के स्तरों को पार कर रहा है, प्रत्येक दिन नया रिकॉर्ड बन रहा है। मंगलवार को घरेलू उड़ानों से करीब 4.12 लाख यात्रियों ने यात्रा की। उन्होंने आगे कहा कि यह देश के नागरिक उड्डयन क्षेत्र के लिए अच्छा वक्त है, बोर्ड में क्षमता वृद्धि के साथ तेजी की भी जरूरत है।
उन्होंने आगे कहा भारत तीसरा सबसे बड़ा विमानन बाजार है और हमें सर्वश्रेष्ठ सेवा प्रदाता बनने का भी प्रयास करना चाहिए। इसके अलावा विमानन मंत्री ने कहा कि आज बहुत कुछ किया जा रहा है और भविष्य के लिए बहुत कुछ किया जाएगा।