फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   All 77 newly elected BJP MLAs in West Bengal to have security cover of central paramilitary forces

बड़ा फैसला : बंगाल के सभी भाजपा विधायकों को मिलेगी केंद्र की तरफ से सुरक्षा, बढ़ती हिंसा के चलते लिया फैसला

Mon, 10 May 2021 10:13 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 10 May 2021 10:13 PM IST
सार

बंगाल में भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पर लगातार हमले हो रहे हैं इसलिए सरकार को इस तरह के फैसले लेने पड़े हैं।

विज्ञापन
All 77 newly elected BJP MLAs in West Bengal to have security cover of central paramilitary forces
सीएपीएफ - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायकों की सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केद्र सरकार के मुताबिक बंगाल में भाजपा के सभी नवनिर्वाचित 77 विधायकों को केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। बता दें कि बंगाल में भाजपा नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों पर लगातार हमले हो रहे हैं इसलिए सरकार को इस तरह के फैसले लेने पड़े हैं।

विज्ञापन


बंगाल में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन पर हुआ था हमला
कुछ दिन पहले ही बंगाल के पश्चिम मिदनापुर में केंद्रीय मंत्री वी मुरलीधरन के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमले में मंत्री की गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचाया गया। मुरलीधरन ने हमले का आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया था। उन्होंने वाहन पर हमले का वीडियो फुटेज भी जारी किया था जिसमें देखा जा सकता है कि उनके वाहन पर लाठियों से हमला किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed