सुप्रीम कोर्ट ने अाम्रपाली को दी चेतावनी, खरीदारों को फ्लैट दें नहीं तो तुम्हें बेघर कर देंगे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अाम्रपाली मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कंपनी, उसके प्रमोटरों और निदेशकों को चेतावनी दी है कि वे अदालत के साथ ज्यादा स्मार्ट तरीके से खेलने की कोशिश न करें। अगर वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आते तो परिणाम का सामना करने के लिए तैयार रहें ।
सुप्रीम कोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई 14 अगस्त को होगी। सुप्रीम कोर्ट ने अाम्रपाली समूह के निदेशकों और प्रमोटरों को निर्देश दिया कि वे अपनी अचल संपत्तियों और उनके मूल्यांकन का पूरा विवरण 15 दिनों के भीतर कोर्ट में दाखिल करें।
कोर्ट ने कहा, "या तो आप घर खरीदारों को घर या फ्लैट दें नहीं तो हम खुद फ्लैटों को बेचकर अधूरी आवास परियोजनाएं पूरी करेंगे और हम आपको बेघर बना देंगे।
कोर्ट ने रियल एस्टेट कंपनी से परियोजनाओं को पूरा करने के लिए 4,000 करोड़ रुपये जुटाने के लिए अपनी संपत्ति बेचने पर एक विस्तृत प्रस्ताव दायर करने के लिए कहा है।
Amrapali case: SC observed, "Either you give home or flats to home buyers or else we will sell all your flats to ensure raising required amount of the funds so that the unfinished projects can be constructed.We will make you homeless, unless you give the flats to the homebuyers."
— ANI (@ANI) August 8, 2018