फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Al-Qaeda asks Indians to do lone-wolf attacks in country

भारतीय मुसलमानों को अलकायदा बता रहा, 'ऐसे करो आतंकी हमला'

Mon, 04 Jul 2016 01:26 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 04 Jul 2016 01:26 PM IST
विज्ञापन
Al-Qaeda asks Indians to do lone-wolf attacks in country
- फोटो : getty
'भारतीय मुसलमानों को अब आगे आना चाहिए और यूरोप की तर्ज पर प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को मारना चाहिए।' आतंकी संगठन अलकायदा की ये मांग भारतीय मुसलमानों से है।
विज्ञापन


अलकायदा की इस मांग को खुफिया एजेंसी ने ट्रैक किया जिसमें कहा गया कि भारतीयों मुसलमानों को अकेले ही (lone wolf) आतंकी हमलों को अंजाम देना चाहिए। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक अलकायदा के भारतीय विंग एआईक्यूएस के प्रमुख असीम उमर ने भड़काऊ बयान देते हुए भारतीय मुसलमानों से आतंकी हमले करने की मांग की।
विज्ञापन


अलकायदा बीते कई साल से भारतीय इलाकों में अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश में लगा है, लेकिन हर बार भारतीय एजेंसियां आतंकियों के प्लान पर पानी फेर देती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलकायदा के खौफनाक इरादों की हालिया वजह?

Al-Qaeda asks Indians to do lone-wolf attacks in country
अलकायदा की भारतीय विंग एआईक्यूएस को अमेरिका ने चार दिन पहले ही विदेशी आतंकवादी संगठन और उमर को दुनिया के आतंकियों की फेहरिस्त में शामिल किया है।

अमेरिका की एक खुफिया टीम ने उमर के बयान का ट्रैक किया है। 

अलकायदा ही नहीं, दुनिया का सबसे बड़ा और खूंखार घोषित हो चुका आतंकी संगठन आईएसआईएस भी लगातार भारत में हमले की फिराक में है।

आईएसआईएस भी यूरोप की तर्ज भारत और आस-पास के इलाकों में अकेले शख्स के जरिए हमलों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है।

अलकायदा की भारतीय विंग के मुखिया का भारत से क्या है कनेक्शन?

Al-Qaeda asks Indians to do lone-wolf attacks in country

खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों के मुताबिक आतंकी संगठनों को लगता है कि अगर अकेला शख्स आतंकी हमले की योजना बनाता है तो उसके पकड़े जाने की गुंजाइश न के बराबर होती है। हाल ही में ऑरलैंडो के क्लब में हुआ आतंकी हमला इसका ताजा उदाहरण है। अमेरिकी प्रशासन हमले को अंजाम देने वाले उमर मतीन के प्लान से अंजान बना रहा।

भारत की सुरक्षा एजेंसिया लगातार आतंकियों की कोशिशों को नाकाम कर रही हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) और तमाम राज्यों की पुलिस अब तक पचास से ज्यादा आईएसआईएस के संदिग्धों को धर चुकी हैं। इसके अलावा अलकायदा की भारतीय विंग को भी ट्रैक करने में सफलताएं हाथ लगी हैं। पिछले साल अलकायदा माड्यूल के दो आतंकियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था।

अलकायदा की भारतीय विंग चलाने वाला असीम उमर मूल रूप से उत्तर प्रदेश के संभल जिले का रहने वाला बताया जाता है। उसका असली नाम सनाउल हक है। 90 के दशक में वह पाकिस्तान जाकर आतंकी बन बैठा। 2014 में अलकायदा के प्रमुख अल जवाहरी ने उसे भारतीय विंग का मुखिया घोषित किया था।

आतंकी संगठनों में वर्चस्व की जंग

Al-Qaeda asks Indians to do lone-wolf attacks in country

बताया जा रहा है मौजूदा वक्त में तमाम आतंकी संगठनों में वर्चस्व की जंग छिड़ी है। खास कर आईएसआईएस भारतीय उपमहाद्वीप पर हर हाल में अपनी पकड़ बनाने के लिए पूरी ताकत से लगा है। लेकिन अलकायदा पहले से इस इलाके में सक्रिय है। 

उधर हिजबुल मुजाहिदीन और अलकायदा पूर्व आतंकियों के हाथों में फिर से हथियार थमाने की पुरजोर कोशिश में लगे हैं। 

आतंकी संगठनों में छिड़ी वर्चस्व की जंग भारतीय एजेंसियों और सुरक्षाबलों के लिए लगातार बड़ी चुनौतियां बनी हुई है। इसी वर्चस्व की जंग के चलते ये आतंकी संगठन लोन वोल्फ यानी अकेले ही आतंकी हमले को अंजाम देने के फॉमूले पर गौर कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed