{"_id":"57c3780a4f1c1b2b3cd4f115","slug":"akhilesh-yadav-will-not-return-this-time-says-swami-prasad-maurya","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौर्य बोले, अखिलेश मुंगेरीलाल के सपने न देखें, दोबारा नहीं होगी वापसी ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मौर्य बोले, अखिलेश मुंगेरीलाल के सपने न देखें, दोबारा नहीं होगी वापसी
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
Updated Mon, 29 Aug 2016 05:17 AM IST
विज्ञापन
स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो चुके पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बसपा सुप्रीमो पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मायावती बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के नाम को बेचने का काम कर रही हैं। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी उनके निशाने पर रहे। कहा कि जब प्रदेश में बलात्कार, लूटपाट, डकैती, भ्रष्टाचार चरम पर है तो ऐसे में सपा दोबारा सरकार नहीं बना सकती। अखिलेश मुंगेरीलाल के सपने न देखें।
मौर्य ने भाजपा को दलितों का शुभचिंतक बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश ही नहीं विदेश में भी अंबेडकर स्मारकों को स्थापित कराने और उनके सम्मान को बढ़ाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री पद के दावेदार नहीं हैं। पार्टी जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगे। वह रविवार को कानपुर देहात जिले में शिवली क्षेत्र के बैरी सवाई क्षेत्र के रामजानकी डिग्री कॉलेज में स्वागत समारोह में बोल रहे थे।
नया नारा लगाते दिखे भाजपा कार्यकर्ता
स्वामी प्रसाद मौर्य के स्वागत में रविवार को भाजपा कार्यकर्ता एक नया नारा लगाते दिखे। ‘अपनों के सम्मान में भाजपा मैदान में’। इस बाबत मौर्य से पूछने पर कि ये कौन अपने हैं, जो बसपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं या सभी भाजपाई। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने हैं। सभी के सम्मान की लड़ाई भाजपा लड़ेगी।