{"_id":"5a7764724f1c1b89268b8517","slug":"akhilesh-yadav-demands-lok-sabha-elections-by-ballot-paper-no-to-evm","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश यादव ने कहा- EVM से नहीं, बैलेट पेपर से हो लोकसभा चुनाव","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश यादव ने कहा- EVM से नहीं, बैलेट पेपर से हो लोकसभा चुनाव
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
Updated Mon, 05 Feb 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव ईवीएम से नहीं बल्कि बैलेट पेपर से कराए जाने चाहिए। पेट्रोल पंप और मीटर से चोरी हो रही है तो ईवीएम में भी हेराफेरी हो सकती है। इसे खराब किया जा सकता है।
कहा- मोदी ने देश को गुमराह किया और लोगों में घोला जहर
यहां एक रैली में प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए अखिलेश ने कहा कि मोदी ने देश को गुमराह किया और लोगों के अंदर जहर घोला। उन्होंने चुनाव में कहा था कि जीते तो 15 लाख देंगे। इस पर सभी ने वोट दे दिया। नोटबंदी के दौरान कहा जा रहा था कि इससे भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म हो जाएगा लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।
'जिसकी जितनी आबादी, उसे उतना मिले आरक्षण'
उन्होंने कहा कि गरीबी और बेरोजगारी से लड़ाई लड़ सकते हैं लेकिन धर्म और धारणा से लड़ाई नहीं लड़ी जा सकती है। महाराष्ट्र सबसे ताकतवर राज्य है, फिर भी किसान आत्महत्या कर रहे हैं। महाराष्ट्र और गुजरात में लोग आरक्षण मांग रहे हैं। सपा नेता ने आरोप लगाया कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिए अंग्रेजों का रास्ता अपनाया है।
विज्ञापन
योगी सरकार काम के आधार पर सत्ता में नहीं आई हैं बल्कि श्मशान और कब्रिस्तान के नाम पर चुनाव जीता। उन्होंने आरक्षण पर नया फार्मूला देते हुए कहा कि जिसकी जितनी आबादी, उसे उतना आरक्षण दिया जाना चाहिए।
चला बैकवर्ड कार्ड
अखिलेश ने भाषण में खुद के बैकवर्ड होने की बात कई बार कही। उन्होंने कहा कि हम पिछड़े हैं लेकिन फॉरवर्ड से अच्छा काम किया। देश की सबसे अच्छी सड़क बनाई। यदि हमारी सरकार बनी तो हम उत्तर प्रदेश में दो हजार एकड़ में छत्रपति शिवाजी महाराज का सबसे बड़ा पार्क बनाएंगे।
आपस में भिड़े मुलायम यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता
मुंबई के सोमैया ग्राउंड में आयोजित सपा की देश बचाओ-देश बनाओ रैली में अखिलेश के देर से पहुंचने पर मुलायम यूथ ब्रिगेड के लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और एक दूसरे से धक्कामुक्की की। दरअसल, रैली का समय दोपहर चार बजे था लेकिन अखिलेश यादव साढ़े सात बजे पहुंचे।