{"_id":"586e64be4f1c1b1c7e15a971","slug":"akhilesh-supporters-gives-tension-to-mulayam-group","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश की ताकत देख घबराया मुलायम खेमा, घंटों की माथापच्ची","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अखिलेश की ताकत देख घबराया मुलायम खेमा, घंटों की माथापच्ची
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Jan 2017 08:52 PM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सपा सुप्रीमो मुलायम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह यादव ने अपने निवास 16 अशोक रोड में अखिलेश विरोधियों से अमर सिंह, जया प्रदा और शिवपाल यादव के साथ घंटों बैठक की। बैठक में अखिलेश खेमे से साइकिल पर मचे दंगल में पटखनी देने को लेकर रणनीति बनी। माना जा रहा है कि मुलायम खेमे ने साइकिल को लेकर चुनाव आयोग में चल रहे विवाद को लेकर मशहूर वकील प्रशांत भूषण से कानूनी सलाह ली है।
विज्ञापन
उधर अखिलेश खेमे के प्रमुख सिपाहसलार नरेश अग्रवाल ने अमर उजाला को कहा कि मुलायम खेमे से सुलह की कोई संभावना नहीं है। मुलायम के सुबह दिल्ली आने से माना जा रहा था कि वह चुनाव आयोग से मुलाकात करेंगे। मगर वह शाम तक लखनऊ वापस लौट गये। सूत्रों ने बताया है कि लखनऊ में अखिलेश के यहां विधायकों की बैठक पर भी मुलायम खेमे की नजर थी।
विज्ञापन
अखिलेश के समर्थन में 200 से ज्यादा विधायकों के समर्थन के बाद मुलायम खेमे को लग गया है कि साइकिल और पार्टी के नाम को लेकर उनका दावा कमजोर साबित हो रहा है। कई घंटों की बातचीत के बाद मुलायम सिंह, शिवपाल और अमर सिंह लखनऊ चले गये। दोनों नेता सुबह ही दिल्ली आये। माना जा रहा था कि ये नेता चुनाव आयोग जाएंगे। मगर कई घंटों की बातचीत के बाद ये चुनाव आयोग नहीं गए बल्कि वापस लखनऊ लौट गये।
विज्ञापन