फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh said UP is developing like America

अखिलेश बोले अमेरिका की तर्ज पर किया जा रहा यूपी का विकास

Sun, 29 May 2016 09:07 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंझनपुर (कौशाम्बी)
ब्यूरो/ अमर उजाला, मंझनपुर (कौशाम्बी) Updated Sun, 29 May 2016 09:07 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh said UP is developing like America
कौशाम्बी की रैली में अखिलेश यादव - फोटो : ब्यूरो/ कौशाम्बी

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को कौशाम्बी में चुनावी मुद्रा में नजर आए। यहां उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियों का गुणगान किया तो पिछली सरकारों की नाकामियां गिनाईं। कहा, केंद्र सरकार ने अच्छे दिन आने का सिर्फ नारा दिया है और बसपा ने स्मारक बनवाए हैं। मुख्यमंत्री शनिवार को मंझनपुर ओसा मंडी में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और सात परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यूपी का अमेरिका की तर्ज पर विकास कर रहे हैं। अमेरिका ने इसलिए तरक्की की है क्योंकि वहां सड़कें पहले बनाईं गईं। विकास के लिए सड़कें जरूरी हैं। यही काम प्रदेश सरकार कर रही है। सपा सरकार ने पूरे प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाया है। छोटे जिलों में भी मुख्यालयों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। फोर लेन सड़कें बनाई जा रही हैं। जितनी तेजी से प्रदेश में सड़कों को सपा सरकार बनवा रही है, उतनी तेजी से किसी और सरकार ने काम नहीं किया। आगरा से दिल्ली और लखनऊ एक्सप्रेस वे बन रहा है। गाजीपुर, बलिया हाईवे पर काम चल रहा है।
विज्ञापन


सपा विकास की रफ्तार तेज कर रही है। बोले, गरीब महिलाओं को समाजवादी पेंशन, छात्रों को लैपटॉप, मजदूरों को साइकिल, छात्राओं को कन्या विद्याधन, गरीबों को लोहिया आवास, बीमारों के लिए एम्बुलेंस दी। सब तो किया। बसपा सरकार ने स्मारक बनाए। सिर्फ समाजवादी सकार ने गरीबों का भला किया। जब हम एम्बुलेंस चलाने जा रहे थे तो तात्कालीन केंद्र सरकार ने बजट देने से इंकार कर दिया। हमने अपने दम पर एम्बुलेंस चलाई। अब एक फोन पर 20 मिनट में एम्बलेंस पहुंचती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed