फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Akhilesh gives challenge of open debate to PM Modi

अखिलेश ने PM मोदी को दी खुली बहस की चुनौती

Fri, 24 Feb 2017 12:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Feb 2017 12:39 PM IST
विज्ञापन
Akhilesh gives challenge of open debate to PM Modi

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को यूपी के विकास के मुद्दे पर खुली बहस करने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा, मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के विकास का काम किया है।

विज्ञापन


जबकि, प्रधानमंत्री ने सिर्फ  मन की बात करने के अलावा कुछ नहीं किया। सीएम ने प्रथम चार चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी के पहले नंबर पर रहने का दावा भी किया। अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन की कामयाबी देख प्रधानमंत्री की भाषा बदल गई है। अब वे विकास की बातें छोड़कर कब्रिस्तान, श्मशान, रमजान और दीवाली का जिक्र कर भेदभाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


धर्म और जाति के आधार पर मतदाताओं को बरगलाने में लगे हैं। अखिलेश ने कहा कि यूपी ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उनके सहयोगी दलों को 73 एमपी दिए, पर प्रदेश के विकास में इन सांसदों ने कोई योगदान नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी चुनाव में भाजपा हार के डर से घबराकर अनर्गल बातें कर रही है। अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती देते हुए कहा, यूपी के विकास के मुद्दे पर मैं उनके साथ बहस करने के लिए तैयार हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed