फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   akbaruddin owaisi controversial remarks on congress revanth reddy sonia gandhi telangana election

Akbaruddin Owaisi: तुम्हारी अम्मा कहां से आई? अकबरुद्दीन ओवैसी ने कांग्रेस नेताओं पर की विवादित टिप्पणी

Sat, 30 Sep 2023 03:38 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 30 Sep 2023 03:38 PM IST
सार

अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'इनके पास कुछ अपना था ही नहीं, कभी यहां से कभी वहां से तो कभी इटली से तो कभी रोम से लाते हैं। इनकी मोहताजी बाहर वालों पर है। हमारी मोहताजी अल्लाह पर है।' 

विज्ञापन
akbaruddin owaisi controversial remarks on congress revanth reddy sonia gandhi telangana election
अकबरुद्दीन ओवैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलंगाना में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी जंग जारी है। अब एआईएमआईएम नेता अकबरुद्दीन ओवैसी ने एक विवादित बयान देकर राज्य का चुनावी पारा चढ़ा दिया है। दरअसल ओवैसी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए तेलंगाना कांग्रेस के अध्यक्ष रेवंत रेड्डी और सोनिया गांधी पर परोक्ष रूप से हमला बोला और इस दौरान वह आपत्तिजनक टिप्पणी कर गए। दरअसल रेवंत रेड्डी ने हाल ही में असदुद्दीन ओवैसी को लेकर विवादित टिप्पणी की थी। अब अकबरुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया है। 
विज्ञापन


क्या बोले अकबरुद्दीन ओवैसी
हैदराबाद में एक कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'कांग्रेस के लोग कहते हैं कि हम महाराष्ट्र से आए हैं और हम बीजेपी की बी टीम हैं। मत छेड़ो मुझे, ऐ कांग्रेस के गुलामों, मैं तुमसे पूछना चाहता हूं कि तुम्हारी अम्मा कहां से आई? इनके (कांग्रेस) पास कुछ अपना था ही नहीं, कभी यहां से कभी वहां से तो कभी इटली से तो कभी रोम से लाते हैं। इनकी मोहताजी बाहर वालों पर है। हमारी मोहताजी अल्लाह पर है। गरीब मुसलमान हमारे साथ है, यतीमों, बुजुर्गों की दुआएं हमारे साथ हैं।'
विज्ञापन

 

रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना
अकबरुद्दीन ओवैसी ने कहा कि 'सारे खिलाड़ी मैदान में आ गए हैं, अभी अकबरुद्दीन ओवैसी का आना बाकी है। छेड़ोगे तो अकबरुद्दीन ओवैसी छोड़ने वालों में से नही हैं। यह (रेवंत रेड्डी) कांग्रेस का बना बैठा है लेकिन क्या यह कांग्रेस का था? यह पहले आरएसएस में था, उसके बाद तेलगु देशम पार्टी में आया और अब इनके पास आया है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed